लाइव न्यूज़ :

अफ्रीका के दुर्लभ ग्लेशियर अगले दो दशक में हो सकते हैं समाप्त : जलवायु रिपोर्ट

By भाषा | Updated: October 19, 2021 16:16 IST

Open in App

नैरोबी, 19 अक्टूबर (एपी) जलवायु परिवर्तन के कारण अफ्रीका महाद्वीप के दुर्लभ ग्लेशियर अगले दो दशक में लुप्त हो सकते हैं। मंगलवार को एक नयी रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) और अन्य एजेंसियों की रिपोर्ट स्कॉटलैंड में 31 अक्टूबर से शुरू होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन से पहले जारी की गयी। इसमें आगाह किया गया है कि महाद्वीप के वैश्विक औसत से अधिक तेजी से गर्म होने के कारण अफ्रीका की 1.3 अरब आबादी अत्यंत नाजुक स्थिति में होगी, जबकि अफ्रीका के 54 देश 4 प्रतिशत से कम वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार हैं।

नयी रिपोर्ट में माउंट किलिमंजारो, माउंट केन्या और युगांडा के वेन्जोरी पर्वतों पर ग्लेशियरों का आकार कम होने पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जो आने वाले व्यापक बदलावों का संकेत देते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘उनके पिघलने की मौजूदा दर वैश्विक औसत से अधिक बनी हुई है। यदि ऐसा जारी रहा तो 2040 के दशक तक ग्लेशियर पूरी तरह समाप्त हो जाएंगे।’’

डब्ल्यूएमओ के महासचिव पेटेरी तालस ने मंगलवार को रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि भविष्य में बड़े स्तर पर विस्थापन, भूख और सूखे तथा बाढ़ जैसी बढ़ती जलवायु आपदाओं का खतरा है और ऐसे में भी अफ्रीका के हिस्सों में जलवायु संबंधी आंकड़ों की कमी लाखों लोगों को आपदा संबंधी चेतावनी देने पर बड़ा असर डाल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल