लाइव न्यूज़ :

अफ्रीका के कोविड-19 दूत ने टीका संकट को लेकर ईयू, कोवैक्स की आलोचना की

By भाषा | Updated: July 1, 2021 16:55 IST

Open in App

नैरोबी (केन्या), एक जुलाई (एपी) अफ्रीका महाद्वीप के लिए कोविड-19 टीके हासिल करने के प्रयासों का नेतृत्व कर रहे अफ्रीकी संघ के विशेष दूत ने यूरोप की बृहस्पतिवार को कड़ी आलोचना की क्योंकि महामारी की तीसरी लहर के जोर पकड़ने के बीच उनका महाद्वीप टीकाकरण को लेकर संघर्ष कर रहा है।

स्ट्राइव मसीयीवा ने कहा कि यूरोपीय फैक्टरी ने ‘‘एक भी खुराक, एक भी शीशी अफ्रीका के लिए नहीं छोड़ी है। ’’

उन्होंने निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों को टीका वितरित करने की वैश्विक कोशिश को भी निशाना बनाते हुए कहा कि ‘कोवैक्स’ ने महत्वूपर्ण सूचना दबा कर रखी, जिसमें यह भी शामिल है कि मुख्य दानदाताओं ने कोष उपलब्ध कराने के वादे को पूरा नहीं किया है।

कोवैक्स विश्व को न्यायसंगत तरीके से टीके उपलब्ध कराने की एक वैश्विक पहल है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यदि अफ्रीकी देश यह जानते तो हमने कोई दूसरा कदम उठाया होता। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘कई देश महज यह कह रहे हैं कि टीके आ रहे हैं...हम अफ्रीकी हताश है। ’’

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए अफ्रीकी केंद्र के प्रमुख जॉन नेंगासोंग ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ अफ्रीका महाद्वीप के 1.3 अरब लोग अब तीसरी लहर का सामना कर रहे हैं, जो अत्यधिक आक्रामक है। ’’

उन्होंने कहा कि अफ्रीकी आबादी के मात्र एक प्रतिशत हिस्से का कोविड-19 का पूर्ण टीकाकरण हुआ है।

मासीयीवा ने कहा कि कोवैक्स ने दिसंबर तक अफ्रीका को 70 करोड़ खुराक की आपूर्ति करने का वादा किया था, लेकिन साल के मध्य तक अफ्रीका को महज 6.5 करोड़ खुराक ही मिली है। कोवैक्स के मार्फत पांच करोड़ से भी कम खुराक आई है।

हालांकि, दोनों ने घोषणा की कि अमेरिकी सहायता से जॉनसन ऐंड जॉनसन और फाइजर टीकों की पहली खेप अगले हफ्ते आ रही है।

अफ्रीका सीडीसी निदेशक ने कहा कि अफ्रीका महाद्वीप में 55 लाख लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं और पिछले हफ्ते मृत्यु दर में 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?