लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर के चिड़ियाघर में कोविड-19 से उबरे अफ्रीकी शेर

By भाषा | Updated: November 26, 2021 16:58 IST

Open in App

सिंगापुर, 26 नवंबर सिंगापुर के चिड़ियाघर में अफ्रीकी शेर कोरोना वायरस संक्रमण से उबर गए हैं और शनिवार से आम लोग उन्हें देख सकेंगे। चिड़ियाघर का प्रबंधन देखने वाले वन्यजीव समूह के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सिंगापुर के चिड़ियाघर में संक्रमण के चलते पांच अफ्रीकी शेरों और नौ एशियाई शेरों को दो अलग-अलग समूह में विभाजित कर पृथक कर दिया गया था। सात नवंबर को एशियाई शेरों जबकि नौ नवंबर को अफ्रीकी शेरों की प्रदर्शनी बंद कर दी गई थी।

मनडाई वन्यजीव समूह के एक प्रवक्ता ने कहा, ''नौ नवंबर को सार्स-सीओवी-2 से संक्रमित पाए गए शेर संक्रमण से पूरी तरह उबर चुके हैं। एहतियात के तौर पर सभी शेरों को पृथक कर दिया गया था और हमारे पशु चिकित्सक तथा पशु देखभाल टीम करीब से उनकी निगरानी कर रहे थे।''

'चैनल न्यूज एशिया' ने प्रवक्ता के हवाले से बताया, ''पशु एवं पशु चिकित्सा सेवा (एवीएस) ने अफ्रीकी शेरों में कोई लक्षण नहीं दिखने पर 23 नवंबर, 2021 को पृथकवास से निकाल लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?