लाइव न्यूज़ :

अफ्रीका महाद्वीप अब पोलियो वायरस से मुक्त, लेकिन पोलियो का खतरा बरकरार

By भाषा | Updated: August 25, 2020 20:01 IST

देशों में ‘वैक्सीन डेराइव्ड पोलियो’ (पोलियो वायरस के जीन में बदलाव कर बने टीके को जब बच्चे को दिया जाता है तो करीब छह से आठ हफ्ते तक बच्चे के मल से यह वायरस निकलते हैं और इनमें से कुछ पोलियो की बीमारी पैदा करने में सक्षम हो सकते हैं) से बच्चों के अंगों के खराब होने की आशंका बनी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य कर्मियों पर हमले और असुरक्षा की वजह से पोलियो की बीमारी और जटिल हो गई है। अफ्रीका को पोलियो वायरस से मुक्त घोषित किए जाने के बाद केवल पाकिस्तान और अफगानिस्तान ही ऐसे देश होंगे जहां पर पोलियो वायरस सक्रिय है। एक समय था जब पूरे अफ्रीका में करीब 75 हजार बच्चे पोलियो की वजह से हर साल अपंगता के शिकार हो जाते थे।

जोहानिसबर्गः स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा मंगलवार को करीब एक दशक के प्रयास के बाद अफ्रीका महाद्वीप के ‘पोलियो वायरस’ से मुक्त होने की घोषणा किए जाने की उम्मीद है।

हालांकि, एक दर्जन से अधिक देशों में ‘वैक्सीन डेराइव्ड पोलियो’ (पोलियो वायरस के जीन में बदलाव कर बने टीके को जब बच्चे को दिया जाता है तो करीब छह से आठ हफ्ते तक बच्चे के मल से यह वायरस निकलते हैं और इनमें से कुछ पोलियो की बीमारी पैदा करने में सक्षम हो सकते हैं) से बच्चों के अंगों के खराब होने की आशंका बनी हुई है।

अफ्रीका को पोलियो वायरस से मुक्त घोषित किए जाने के बाद केवल पाकिस्तान और अफगानिस्तान ही ऐसे देश होंगे जहां पर पोलियो वायरस सक्रिय है और स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले और असुरक्षा की वजह से पोलियो की बीमारी और जटिल हो गई है। यह घोषणा पोलियो उन्मूलन पर गठित अफ्रीकी क्षेत्रीय प्रमाण आयोग करेगा क्योंकि चार साल से कोई मामला नहीं दर्ज किया गया है। एक समय था जब पूरे अफ्रीका में करीब 75 हजार बच्चे पोलियो की वजह से हर साल अपंगता के शिकार हो जाते थे।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि यह दूसरी बार है जब अफ्रीका में किसी वायरस को खत्म किया गया है। चार दशक पहले अफ्रीका में चेचक को पूरी तरह से खत्म किया गया था। हालांकि,विशाल अफ्रीका महाद्वीप जहां पर 130 करोड़ लोग रहते हैं शिथिल निगरानी प्रणाली से पोलियो वायरस के छिटपुट मामले आने की आशंका बनी हुई है, जिसका पता नहीं लग पाया है।

अफ्रीका महाद्वीप में पोलियो के वायरस को खत्म करने के अभियान के आखिरी दौर में उत्तरी नाइजीरिया पर ध्यान केंद्रित किया गया जहां पर एक दशक से भी अधिक समय से इस्लामिक चरमपंथी समूह बोको हराम सक्रिय है और स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी सुरक्षा को खतरे में डालकर टीकाकरण का काम किया।

अफ्रीका में आखिरी बार पोलियो का मामला वर्ष 2016 में नाइजीरिया में आया था। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक परिवर्तित वायरस से पोलियों के मामले सामने आ सकते हैं और मौजूदा समय में 16 अफ्रीकी देश (अंगोला, बेनिन, बुर्किना-फासो, कैमरून, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, चाड, आइवरी कोस्ट, कांगो, इथियोपिया, गिनी, घाना, माली, नाइजर, नाइजीरिया, टोंगो और जाम्बिया) इसका सामना कर रहे हैं।

टॅग्स :साउथ अफ़्रीकासंयुक्त राष्ट्रअफगानिस्तानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?