लाइव न्यूज़ :

नहीं रहे अनोखे चितेरे और जानेमाने अमेरिकी वास्तुकार आईएम पई, शोक में डूबा फ्रांस

By भाषा | Updated: May 17, 2019 18:51 IST

चीन में पैदा हुये पई को पेरिस में बनाए लूव्र पिरामिड के लिए अपार ख्याति मिली पर एक वक्त ऐसा भी था जब तीस साल पहले करीब 90 फीसदी फ्रांसीसी इस इमारत को बेकार की कवायद के रूप में देखते थे। शीशे की बनी इस इमारत को आज आधुनिक वास्तुकला में मील के पत्थर के रूप में देखा जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्हें अमेरिका के मेडल ऑफ फ्रीडम, फ्रांस के लीजेंड द ऑनर जैसे अनेक पुरस्कारों से नवाजा गया था।चीनी मूल के पई ने मैसाच्युसेट्स इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी से 1940 में वास्तुकला मे पढ़ाई पूरी की थी।

तीक्ष्ण रेखाओं और मजबूत ढांचे के अनोखे चितेरे और जानेमाने अमेरिकी वास्तुकार आई.एम. पई का निधन हो गया है। उनके कंपनी की तरफ गुरुवार को यह जानकारी दी गई। वह 102 वर्ष के थे।

 

चीन में पैदा हुये पई को पेरिस में बनाए लूव्र पिरामिड के लिए अपार ख्याति मिली पर एक वक्त ऐसा भी था जब तीस साल पहले करीब 90 फीसदी फ्रांसीसी इस इमारत को बेकार की कवायद के रूप में देखते थे। शीशे की बनी इस इमारत को आज आधुनिक वास्तुकला में मील के पत्थर के रूप में देखा जाता है।

इसके अलावा वह वाशिंगटन की नेशनल गैलेरी ऑफ आर्ट, जापान के शिगो में मिन्हो संग्रहालय, बोस्टन में जॉन एफ. कैनेडी पुस्तकालय भवन, कतर के दोहा में म्यूजियम ऑफ इस्लामिक आर्ट जैसी आधुनिक शैली की इमारतों के लिए मशहूर हुये।

उन्हें अमेरिका के मेडल ऑफ फ्रीडम, फ्रांस के लीजेंड द ऑनर जैसे अनेक पुरस्कारों से नवाजा गया था। चीनी मूल के पई ने मैसाच्युसेट्स इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी से 1940 में वास्तुकला मे पढ़ाई पूरी की थी। बाद में उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालन में भी अध्ययन किया। 1954 में उन्हें अमेरिका की नागरिकता मिली। 

टॅग्स :फ़्रांसअमेरिकाचीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा