लाइव न्यूज़ :

वैध वीजा और पासपोर्ट रखने वाले अफगान निकासी उड़ानों में सवार हो सकते हैं : तालिबान

By भाषा | Updated: September 7, 2021 18:27 IST

Open in App

काबुल, सात सितंबर (एपी) अफगानिस्तान के उत्तरी शहर मजार ए शरीफ में फंसे उन अफगानों को निकाली के लिए परिचालित होने वाली चार्डड उड़ानों में सवार होने की अनुमति दी जाएगी जिनके पास वैध वीजा और पासपोर्ट है। यह जानकारी शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात तालिबान के एक पदाधिकारी ने मंगलवार को दी।

मौलवी हफीज मंसूर ने कहा कि चार निकासी उड़ानों में सवार होने का इंतजार कर रहे अधिकतर अफगानों के पास न तो वीजा है और न ही पासपोर्ट। तालिबान ने कहा कि वह उन्हीं अफगानों को देश छोड़ने की अनुमति देगा जिनके पास पासपोर्ट और वैध वीजा है।

मंसूर ने यह नहीं बताया कि वैध दस्तावेज रखने वाले और बिना दस्तावेजों के कितने अफगान हैं जो देश छोड़ने के लिए निकासी उड़ानों का इंतजार कर रहे हैं।

अमेरिका के विदेशमंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कतर में कहा कि तालिबान ने भरोसा दिया है कि वह उन लोगों को सुरक्षित रास्ता देगा जिनके पास वैध दस्तावेज हैं और वे अफगानिस्तान छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका तालिबान को अपने वादे पर कायम रखेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल