लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने अमेरिका से अनुरोध किया, उसकी संपत्तियों को छोड़ा जाए

By भाषा | Updated: November 17, 2021 20:33 IST

Open in App

काबुल, 17 नवंबर तालिबान नीत अफगानिस्तान सरकार ने अमेरिका से कहा है कि उसकी नौ अरब डॉलर से अधिक की संपत्तियों को छोड़ा जाए और उसके बैंकों पर लगे प्रतिबंध को हटाया जाए। तालिबान सरकार ने यहां कड़ाके की सर्दियां शुरू होने से पहले लोगों के सामने आ रहीं कठिनाइयों का हवाला दिया है।

अमेरिका ने अगस्त महीने में संघर्ष प्रभावित देश में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद अफगान सेंट्रल बैंक की नौ अरब डॉलर से अधिक की संपत्तियों पर रोक लगा दी थी।

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने अमेरिकी संसद को लिखे पत्र में कहा कि अफगानिस्तान की संपत्तियों पर रोक लगाकर किसी समस्या का हल नहीं निकल सकता।

पत्र के अनुसार, ‘‘बड़ी हैरानी की बात है कि नयी सरकार की घोषणा के साथ अमेरिका के प्रशासन ने हमारी सेंट्रल बैंक की संपत्तियों पर पाबंदियां लगा दीं। यह हमारी अपेक्षाओं और दोहा समझौते के भी खिलाफ है।’’

अमेरिका और तालिबान ने पिछले साल फरवरी में दोहा समझौते पर दस्तखत किये थे ताकि अफगानिस्तान के युद्ध को समाप्त किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल