लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के जेल में आत्मघाती हमला, 3 की मौत, 24 लोग घायल

By भाषा | Updated: August 3, 2020 04:35 IST

ghanistan Car Bomb Attack: जानकारी के मुताबिक अभीतक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस हमले से एक दिन पहले अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसी ने कहा था कि आईएस का एक वरिष्ठ कमांडर जलालाबाद के निकट अफगान विशेष सुरक्षाबलों के हाथों मारा गया।

Open in App
ठळक मुद्दे पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान और इस्लामिक स्टेट से संबद्ध स्थानीय संगठन सक्रिय हैं। प्रांतीय परिषद के सदस्य अजमल उमर और गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियन ने भी हमले की पुष्टि की है।

काबुल: अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में रविवार को एक जेल में एक आत्मघाती कार बम हमलावर और कई बंदूकधारियों के हमले में कम से कम तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी जबकि 24 अन्य घायल हो गये। नांगरहार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अत्ताउल्ला खोगयानी ने बताया कि प्रांतीय राजधानी जलालाबाद में रविवार शाम तक अफगान सुरक्षाबलों और चरमपंथियों के बीच मुठभेड़ जारी थी और हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

प्रांतीय परिषद के सदस्य अजमल उमर और गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियन ने भी हमले की पुष्टि की है। अभी तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। वैसे पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान और इस्लामिक स्टेट से संबद्ध स्थानीय संगठन सक्रिय हैं।

आईएस से संबद्ध संगठन का मुख्यालय नांगरहार प्रांत में है। इस हमले से एक दिन पहले अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसी ने कहा था कि आईएस का एक वरिष्ठ कमांडर जलालाबाद के निकट अफगान विशेष सुरक्षाबलों के हाथों मारा गया। 

टॅग्स :अफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा