लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के अंतरिम विदेश मंत्री पाकिस्तान का दौरा करेंगे

By भाषा | Updated: November 6, 2021 16:16 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, छह नवंबर अफगानिस्तान में सत्ता पर काबिज तालिबान सरकार के अंतरिम विदेश मंत्री के आगामी दिनों में पाकिस्तान का दौरा करने की उम्मीद है। दोनों देशों के बीच संबंधों को फिर से स्थापित करने के प्रयासों के तहत यह यात्रा होगी। शनिवार को मीडिया में आयी एक खबर यह कहा गया।

आमिर खान मुत्ताकी को पिछले महीने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अपनी काबुल यात्रा के दौरान आमंत्रित किया था। अफगानिस्तान में 15 अगस्त को तालिबान के कब्जे के बाद वहां के अंतरिम विदेश मंत्री का पाकिस्तान का यह पहला दौरा होगा।

आधिकारिक सूत्रों ने ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ को बताया कि आगामी दिनों में मुत्ताकी की पाकिस्तान यात्रा तय है क्योंकि दोनों पक्ष कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए संपर्क में हैं।

तालिबान के वरिष्ठ नेता मुत्ताकी ने युद्धग्रस्त अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बारे में अमेरिका के साथ बातचीत में हिस्सा लिया था। सूत्रों ने कहा कि अफगानिस्तान के मंत्री के साथ तालिबान के कई वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे और पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

हालांकि, उन्होंने कहा कि इस यात्रा को अफगानिस्तान में तालिबान सरकार की औपचारिक मान्यता के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिलहाल यात्रा का विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है।

पाकिस्तान ने तालिबान सरकार को औपचारिक रूप से मान्यता नहीं दी है लेकिन वह उन कुछ देशों में से एक है जिसने काबुल में अपने राजनयिक मिशन के साथ-साथ दूत को बरकरार रखा है।

पिछले महीने मीडिया की एक खबर में कहा गया था कि पाकिस्तान ने गुपचुप तरीके से तालिबान द्वारा नियुक्त ‘‘राजनयिकों’’ को देश में अफगान दूतावास और वाणिज्य दूतावास का प्रभार संभालने की अनुमति दी।

सूत्रों ने कहा कि मुत्ताकी की संभावित यात्रा पाकिस्तान द्वारा काबुल प्रशासन के साथ वार्ता जारी रखने की कवायद का हिस्सा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंताओं को साझा किया है कि तालिबान सरकार को अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की जरूरत है। इन प्रतिबद्धताओं में एक समावेशी सरकार, महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना और किसी भी आतंकवादी संगठन द्वारा अफगान की जमीन को फिर से इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देना शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला