लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के प्रभावशाली शिया नेता करीम खलीली पाकिस्तान के दौरे पर

By भाषा | Updated: January 12, 2021 16:13 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 12 जनवरी (एपी) अफगानिस्तान के प्रभावशाली शिया नेता करीम खलीली पाकिस्तान के दौरे पर हैं, जहां इस महीने की शुरुआत में शिया समुदाय के 11 कोयला खनिकों की हत्या कर दी गई थी। मारे गए लोगों में नौ अफगानी अप्रवासी थे।

दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में इस्लामिक स्टेट समूह के आतंकवादियों द्वारा अपहरण कर मारे गए खनिक अल्पसंख्यक हजारा समुदाय से थे। पाकिस्तान में समुदाय की दुर्दशा के खिलाफ एक सप्ताह तक प्रदर्शन के बाद शनिवार को उन्हें दफना दिया गया।

खलीली भी हजारा समुदाय से संबंध रखते हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में शिया समुदाय के लोगों की अच्छी खासी तादाद है। दोनों ही देशों में बहुसंख्यक सुन्नी मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा उनके उत्पीड़न की बाते सामने आती रही हैं।

अफगानिस्तान का सुन्नी इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह और पाकिस्तान का सुन्नी आतंकवादी समूह कई बार शियाओं को निशाना बनाते रहे हैं।

खलीली की यात्रा को दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों को दुरुस्त करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि खलीली की यात्रा पाकिस्तान की अफगानिस्तान में राजनीतिक नेतृत्व तक पहुंच बनाने की नीति का हिस्सा है ताकि अफगानिस्तान शांति वार्ता प्रक्रिया को लेकर आम समन्वय पैदा किया जा सके।

पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई की सरकार में उपराष्ट्रपति रहे खलीली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से भी मुलाकात करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी