लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था ‘हमारी आंखों के सामने’ ढह रही है : संयुक्त राष्ट्र

By भाषा | Updated: December 10, 2021 16:11 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 10 दिसंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र में मानवीय मामलों के प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ्स ने कहा है कि अफगानिस्तान का आर्थिक पतन "हमारी आंखों के सामने हो रहा है।’’ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इसे रोकने के लिए कार्रवाई करने का आग्रह किया।

ग्रिफिथ्स ने बृहस्पतिवार को एक साक्षात्कार में कहा कि दान करने वाले देशों को इस पर सहमत होने की जरूरत है कि आपातकालीन मानवीय सहायता के अलावा उन्हें शिक्षा, अस्पतालों, बिजली सहित अफगान लोगों के लिए बुनियादी सेवाओं का समर्थन करने की आवश्यकता है और उन्हें उस अर्थव्यवस्था में नकदी डालने की जरूरत है जिसमें बैंकिंग प्रणाली "बहुत बुरी तरह से ठप” देखी गई है।

उन्होंने कहा, “हम आर्थिक पतन को घातक रूप लेते हुए देख रहे हैं। यह स्थिति सप्ताह दर सप्ताह और गंभीर होती जा रही है।”

ग्रिफिथ्स ने कहा कि नकदी प्रवाह के मुद्दे को वर्ष के अंत तक सुलझा लिया जाना चाहिए और सर्दियों के दौरान अग्रिम मोर्चा के सेवा कर्मचारियों को पैसा मुहैया कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पहले के दृष्टिकोण में बदलाव लाना होगा कि अफगानिस्तान विशुद्ध मानवीय सहायता के आधार पर सर्दियां आराम से निकाल लेगा।

एक उदाहरण के रूप में, उन्होंने कहा कि 40 लाख बच्चे स्कूल से बाहर हैं और 90 लाख बच्चे जल्द ही बाहर होंगे और वजह सीधी है कि अगस्त से 70 प्रतिशत शिक्षकों को भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, "और अगर हम ऐसा नहीं करते हैं, तो महिलाओं और लड़कियों के स्कूल जाने के अधिकार के बारे में जो चर्चा होती है वह सैद्धांतिक रह जाएगी।"

ग्रिफिथ्स ने कहा, “इसलिए, मेरा आज का संदेश आर्थिक पतन के मानवीय परिणामों की चेतावनी देना और तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता के बारे में आगाह करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना