लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री 10 नवंबर से पाकिस्तान का दौरा करेंगे

By भाषा | Updated: November 9, 2021 22:14 IST

Open in App

इस्लामाबाद, नौ नवंबर अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी बुधवार से पाकिस्तान का दौरा करेंगे। दोनों देशों के बीच संबंधों को फिर से स्थापित करने के प्रयासों के तहत यह यात्रा होगी। मंगलवार को मंत्री के दौरे की घोषणा की गई।

विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि यह यात्रा विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की 21 अक्टूबर को काबुल की यात्रा के बाद हो रही है और पाकिस्तान एक शांतिपूर्ण, स्थिर, संप्रभु, समृद्ध अफगानिस्तान का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। विदेश कार्यालय ने कहा है कि मुत्तकी 10-12 नवंबर तक पाकिस्तान में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

बयान में कहा गया, ‘‘वार्ता में पाकिस्तान-अफगानिस्तान संबंधों पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ व्यापार में वृद्धि, सीमा पार व्यापार की सुविधा, सीमा पार आवाजाही, भूमि और विमानन क्षेत्र, लोगों के आपसी संपर्क और क्षेत्रीय संपर्क पर केंद्रित होंगे।’’

मौजूदा स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगान लोगों की पीड़ा को कम करने के लिए तत्काल मानवीय सहायता और आर्थिक सहायता प्रदान करने का आग्रह करता रहा है। विदेश कार्यालय ने कहा है कि अपनी तरफ से पाकिस्तान, अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय और आर्थिक सहायता प्रदान कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला