लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री पहली यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचे

By भाषा | Updated: November 11, 2021 00:17 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 10 नवंबर अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी बुधवार को यहां पहुंचे। यह अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर कब्जा जमाने के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार लाने की कोशिश के तहत पाकिस्तान की उनकी पहली यात्रा है।

वाणिज्यिक सलाहकार अब्दुल रज्जाक दाऊद, अफगानिस्तान के लिए पाकिस्तान के विशेष प्रतिनिधि मोहम्मद सादिक और वरिष्ठ अधिकारियों ने नूर खान हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। इस्लामाबाद में अफगान दूतावास में तालिबान के प्रतिनिधि शाकिब अहमद भी इस मौके पर मौजूद रहे।

मुत्तकी 20 सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आए हैं जिसमें वित्त मंत्री हिदायतुल्लाह बद्री, उद्योग एवं व्यापक मंत्री नूरउद्दीन अजीज और विमानन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। तीन दिवसीय यात्रा के दौरान वह अपने समकक्ष शाह महमूद कुरैशी और अन्य अधिकारी से बातचीत करेंगे।

अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल कहर बाल्खी ने कहा कि अफगान अधिकारी पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों और अर्थव्यवस्था, ट्रांजिट, शरणार्थी और लोगों की आवाजाही के लिए सुविधाएं बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

चूंकि उनकी यात्रा चीन, रूस, अमेरिका और पाकिस्तान के विशेष प्रतिनिधियों की बृहस्पतिवार को होने वाली बैठक के वक्त हो रही है तो मुत्तकी के इन देशों के विशेष प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल