लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र के लिए अफगानिस्तान के राजदूत ने दिया पद से इस्तीफा

By भाषा | Updated: December 18, 2021 08:37 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र,18 दिसंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की पूर्व सरकार के राजदूत गुलाम इसाकजई ने वर्तमान के तालिबानी शासकों द्वारा उनके स्थान पर अपने राजदूत को नियुक्त करने की कोशिशों के बीच पद से इस्तीफा दे दिया है।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता फरहान हक ने बताया कि इसाकजई ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र को बताया कि उन्होंने एक दिन पहले अपना पद छोड़ दिया है।

संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के मिशन ने ट्वीट किया कि नसीर फैक अस्थायी प्रभारी राजदूत के तौर पर जिम्मेदारी निभाएंगे। मिशन ने कहा कि वह ‘‘ संयुक्त राष्ट्र में अपने लोगों की चिंताओं और वैध मांगों को उठाता रहेगा।’’

तालिबानी नेता लंबे वक्त से अपने प्रतिनिधि मोहम्मद सुहेल शाहीन को इस पद पर नियुक्त करने की कोशिश कर रहे थे।

संयुक्त राष्ट्र में राजनयिक रहे इसाकजई को पिछले जून में राष्ट्रपति अशरफ गनी ने नियुक्त किया था, जिनकी सरकार को तालिबान ने 15 अगस्त को अमेरिका और नाटो सैनिकों की अचानक वापसी के बीच हटा दिया था।

तालिबान ने इस पद पर बने रहने के लिए इसाकजई की साख को चुनौती दी थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाए जाने से इसाकजई पद पर बने हुए थे।

इसाकजई ने इस पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना