लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने अफगानिस्तान में की हवाई बमबारी, नष्ट किए तालिबान के वाहन और ठिकाने

By विनीत कुमार | Updated: July 22, 2021 16:02 IST

अमेरिका ने तालिबान के कई ठिकानों पर पिछले कुछ घंटों में हवाई हमले किए हैं। ये हमले अमेरिका की ओर से उस समय किए गए हैं जब उसकी सेनाएं अब अफगानिस्तान से लौट रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने पिछले कुछ घंटों में तालिबान के कई ठिकानों पर किए हैं हवाई हमले। तालिबान के वाहन, ठिकानों और हथियार आदि को बनाया गया हवाई हमले में निशाना

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की लगातार वापसी के बीच अमेरिका ने कई हवाई हमले तालिबान के ठिकानों पर किए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले करीब 52 घंटों में ये हवाई हमले तालिबान पर किए गए हैं। इसमें तालिबान के कुछ वाहनों और ठिकानों के बर्बाद होने की सूचना है।

अफगानिस्तान में पत्रकारिता कर रहे बिलाल सरवारी के अनुसार अमेरिका ने पिछले कुछ घंटों में जिन जगहों पर एयर स्ट्राइक किए हैं, उसमें हेलमंद प्रांत का गार्मसिर जिला शामिल है। यहां अमेरिका ने एक तालिबानी वाहन को निशाना बनाते हुए हवाई हमला किया और उसे नष्ट कर दिया।

इसके अलावा वारदक प्रांत के सायद अबाद जिले में भी तालिबान के ठिकाने पर हवाई हमला अमेरिका की ओर से किया गया। यहां तालिबनी लड़ाकों के कई हथियार रखे हुए थे जो हमले में बर्बाद हो गए।

इसके अलावा शाह वली कोट जिले में भी दो अमेरिकी हवाई हमले हुए। इसमें तालिबान के 10 हथियारों से लैस वाहन (Humvees) खत्म कर दिए गए। वहीं एक और अमेरिकी हवाई हमले कांधार शहर में किया गया है। इसमें पांच लड़ाकों के मारे जाने की खबर है।

इस बीच तालिबान लगातार अफगानिस्तान में अपना कब्जा बढ़ाने में लगा है। मिली जानकारी के अनुसार कुनार प्रांत में गाजी अबाद जिला तालिबान के हाथों में आ गया है। यहां भी दो हवाई हमले किए गए हैं। इसमें फोन टावर बर्बाद हो गए हैं। रेडियो सर्विस भी कुछ घंटों के लिए बाधित हुई।

बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने घोषणा की है कि अफगानिस्तान में अमेरिका का सैन्य अभियान 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। इसी महीने बाइडन ने कहा था कि अमेरिका ने अफगानिस्तान में अपने लक्ष्य पूरे कर लिए हैं और सैनिकों की वापसी के लिए यह समय उचित है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इन खबरों को खारिज किया कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के तुरंत बाद तालिबान देश पर कब्जा कर लेगा। उन्होंने कहा, ‘अमेरिका ने वही किया जिसके लिए हम अफगानिस्तान गए थे। हमें 9/11 पर हमला करने वाले आतंकवादियों की धरपकड़ करनी थी और ओसामा बिन लादेन को सजा देनी थी।' 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानअमेरिकाजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल