लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: काबुल में हुए बम धमाकों में दो की मौत

By भाषा | Updated: February 2, 2021 20:11 IST

Open in App

काबुल, दो फरवरी (एपी) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार को हुए अलग-अलग बम धमाकों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि बमों को कार से जोड़ दिया गया था।

उन्होंने कहा कि मृतकों में एक इस्लामी गैर लाभकारी संगठन का प्रमुख एक मौलवी भी शामिल था।

अफगानी राष्ट्रपति अशरफ घानी ने मौलवी की मौत को आतंकवादी हमला करार दिया है।

उन्होंने कहा कि यह अफगानिस्तान के उज्ज्वल भविष्य और सम्मान पर आघात है।

हमले में पांच और लोग घायल हो गए और अभी तक किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता फरदौस फरमार्ज ने कहा कि पहला बम मध्य काबुल में एक सैन्य वाहन पर लगा था और इस धमाके में दो सैन्य कर्मियों की मौत हो गई।

एक घंटे बाद शहर के उत्तरी भाग में दूसरा बम धमाका हुआ जिसमें मौलवी मोहम्मद आतिफ समेत दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

पश्चिमी काबुल में तीसरा बम धमाका हुआ जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

फरमार्ज ने कहा कि पुलिस धमाकों की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल