लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: संघर्षविराम के बावजूद तालिबान ने 100 लोगों को बनाया बंधक

By भाषा | Updated: August 20, 2018 14:55 IST

Conditional Ceasefire in Afghanistan: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने इस हफ्ते ईद के मौके पर तालिबान के साथ सशर्त संघर्षविराम की घोषणा की थी।

Open in App

काबुल, 20 अगस्त:तालिबान ने उत्तरी अफगानिस्तान से बसों के एक काफिले को घेरकर उनमें सवार 100 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। प्रांत के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने इस हफ्ते ईद के मौके पर तालिबान के साथ सशर्त संघर्षविराम की घोषणा की थी। इसके बावजूद तालिबान ने लोगों को बंधक बनाया।

लोगों को कुंदूज प्रांत से अगवा किया गया है, इस इलाके पर हाल में तालिबान ने कब्जा किया है। अगवा लोगों के साथ क्या किया गया है यह अभी तक पता नहीं चल सका है क्योंकि आतंकवादियों की ओर से इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। 

हाल के वर्षों में तालिबान ने फिर से सिर उठाया है और वह पूरे अफगानिस्तान में सभी इलाकों पर कब्जा जमाने की फिराक में है। आतंकी समूह बड़े पैमाने पर बम हमलों को अंजाम दे रहा है जिनमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं।

कुंदूज में प्रांतीय परिषद के प्रमुख मोहम्मद युसूफ अयूबी ने बताया कि आतंकियों ने खान अब्द जिले के निकट एक सड़क पर तीन बसों को रोका और यात्रियों को अपने साथ जाने पर विवश किया। 

अयूबी के मुताबिक उनका मानना है कि तालिबान ऐसे सरकारी कर्मचारियों या सुरक्षा बलों के सदस्यों की तलाश में है जो अवकाश के दिनों में आमतौर पर घर जाते हैं।

नजदीकी तकहर प्रांत के पुलिस प्रमुख अब्दुल रहमान अक्ताश ने बताया कि अगवा किए गए यात्री बादख्शान और ताकहर प्रांत से हैं, वह राजधानी काबुल जा रहे थे।

टॅग्स :तालिबानसीजफायरअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा