लाइव न्यूज़ :

Afghanistan: तालिबान ने सैन्य जांच चौकी पर किया हमला, छह सैनिकों की मौत और पांच घायल

By भाषा | Updated: May 11, 2020 18:55 IST

तालिबान ने अफगान चौकी पर हमला किया। इस हमले में छह सैनिकों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। अफगान सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ दिनों पहले कतर में तालिबान के साथ बातचीत में अमेरिकी विशेष दूत ने अफगानिस्तान में हिंसा कम करने की बात पर जोर दिया था।अफगान रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि सैनिकों ने हमलावरों को खदेड़ दिया। बयान के अनुसार तालिबान को भी नुकसान उठाना पड़ा है।

काबुलः अफगानिस्तान के पूर्वी लगमान प्रांत में रविवार रात को तालिबान ने एक सैन्य जांच चौकी पर हमला किया जिसमें छह सैनिकों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।

सरकारी अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। तालिबान ने रविवार रात को हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली है। कुछ दिनों पहले कतर में तालिबान के साथ बातचीत में अमेरिकी विशेष दूत ने अफगानिस्तान में हिंसा कम करने की बात पर जोर दिया था।

अफगान रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि सैनिकों ने हमलावरों को खदेड़ दिया। बयान के अनुसार तालिबान को भी नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं उत्तरी काबुल में सोमवार को चार बम विस्फोट में एक बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। अफगान अधिकारियों के अनुसार एक बम कूड़ेदान के नीचे और तीन अन्य सड़क किनारे रखे गए थे।

काबुल पुलिस के प्रवक्ता फिरदौस फरामर्ज ने बताया कि सड़क किनारे 10-20 मीटर की दूरी पर बमों को रखा गया था। उन्होंने कहा कि विस्फोट में 12 साल की बच्ची घायल हुई है। पुलिस घटना स्थल की जांच कर रही है। अभी तक किसी ने बम विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

विस्फोट का लक्ष्य कौन था, यह पता नहीं चल पाया है। काबुल और उसके आसपास तालिबान और इस्लामिक स्टेट दोनों गुट सक्रिय हैं जो लगातार नागरिकों और फौजियों को अपना निशाना बनाते रहे हैं।

काबुल में चार बम विस्फोट, चार नागरिक घायल

उत्तरी काबुल में सोमवार को चार बम विस्फोट में एक बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। अफगान अधिकारियों के अनुसार एक बम कूड़ेदान के नीचे और तीन अन्य सड़क किनारे रखे गए थे। काबुल पुलिस के प्रवक्ता फरदौस फरमर्ज ने बताया कि सड़क किनारे 10-20 मीटर की दूरी पर बमों को रखा गया था।

उन्होंने कहा कि विस्फोट में 12 साल की बच्ची घायल हुई है और पुलिस घटना स्थल की जांच कर रही है। अभी तक किसी ने बम विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है और विस्फोट के निशाने पर कौन था यह पता नहीं चल पाया है। काबुल और उसके आसपास तालिबान और इस्लामिक स्टेट दोनों गुट सक्रिय हैं जो लगातार नागरिकों और फौजियों को अपना निशाना बनाते रहे हैं। 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानआतंकी हमलापाकिस्तानअमेरिकादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा