लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में हाईवे पर आज सुबह बम विस्फोट, 34 लोगों की मौत 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2019 09:44 IST

28 जुलाई को अफगानिस्तान में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के राजनीतिक कार्यालय को निशाना बना कर एक बड़ा विस्फोट किया गया था। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी में तालिबान और इस्लामिक स्टेट समूह के दहशतगर्द सक्रिय हैंपूर्वी गज़नी प्रांत में तालिबान के एक फिदायीन ने रविवार तड़के चार पुलिसकर्मियों को मार डाला था।

अफगानिस्तान में हेरात-कंधार हाईवे पर आज सुबह (31 जुलाई) को बम विस्फोट हुआ। जिसमें कम से कम 34 की लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे दोनों शामिल हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने TOLO न्यूज के हवाले से ये खबर दी है। TOLO न्यूज के मुताबिक इस खबर की पुष्टि अफगानिस्तान के अधिकारियों द्वारा की गई है। खबर में अधिक जानकारी के लिए इंतजार है।  

28 जुलाई को अफगानिस्तान में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के राजनीतिक कार्यालय को निशाना बना कर एक बड़ा विस्फोट किया गया था और उसके अंदर कई बंदूकधारी घुस गए हैं। अफगान अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी थी। अधिकारियों ने बताया कि राजधानी काबुल में हुए हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हुई है। यह हमला ऐसे दिन हुआ, जब सितंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनावों के लिये प्रचार अभियान शुरु हुआ है।

 गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहिमी ने बताया कि उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार तथा खुफिया विभाग के पूर्व प्रमुख अमरूल्लाह सालेह को इमारत से सुरक्षित निकाल कर एक महफूज़ जगह ले जाया गया था। हमले की जिम्मेदारी अभी किसी संगठन ने नहीं ली है लेकिन राजधानी में तालिबान और इस्लामिक स्टेट समूह के दहशतगर्द सक्रिय हैं। वहीं, एक अन्य घटना में पूर्वी गज़नी प्रांत में तालिबान के एक फिदायीन ने रविवार तड़के चार पुलिसकर्मियों को मार डाला। प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता अहमद खान सीरत के मुताबिक, यह हमला गज़नी प्रांत के एक थाने में किया गया। 

टॅग्स :अफगानिस्तानबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा