लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में राजदूत की बेटी के अपहरण के बाद राजदूत को वापस बुलाया

By भाषा | Updated: July 19, 2021 00:07 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद,18 जुलाई पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच राजनयिक संकट रविवार को तब और गहरा हो गया जब काबुल ने घोषणा की कि वह पाकिस्तान में अपने दूत की बेटी के अपहरण और यातना के बाद इस्लामाबाद से अपने राजदूत और अन्य वरिष्ठ कर्मचारियों को वापस बुला रहा है।

पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत नजीबुल्लाह अलीखिल की 26 वर्षीय बेटी सिलसिला अलीखिल का शुक्रवार को इस्लामाबाद में अज्ञात लोगों ने ‘अपहरण किया’’,‘‘प्रताड़ित किया’’ और उसके साथ ‘‘मारपीट’’ की।

सिलसिला अलीखिल को उस वक्त अगवा किया गया जब वह किराये के वाहन से कहीं जा रही थीं। रिहा करने से पहले उन्हें कई घंटे बंधक बनाए रखा गया। अलीखिल राजधानी के एफ-9 पार्क इलाके में पाई गई और उनके शरीर पर चोट के निशान थे।

अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तान में अफगान राजदूत की बेटी के अपहरण के बाद, अफगानिस्तान इस्लामी गणराज्य के नेतृत्व ने अफगानिस्तान के राजदूत और वरिष्ठ राजनयिकों को पाकिस्तान से तब तक के लिए वापस बुला लिया, जब तक कि अपहरण के दोषियों की गिरफ्तारी और उन पर मुकदमा चलाने सहित सभी सुरक्षा खतरों को समाधान नहीं किया जाता।’’

उसने कहा कि एक अफगान प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मामले और "सभी संबंधित मुद्दों" का आकलन और आगे के कदम के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगा। बयान में कहा गया है कि ‘‘निष्कर्षों के आधार पर आगे का कदम उठाया जाएगा।’’

इस बीच, पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद ने एक निजी टीवी चैनल ‘जियो न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि राजदूत की बेटी का अपहरण नहीं किया गया था। उन्होंने कहा, "वह अपनी मर्जी से रावलपिंडी गई थीं..हमारे पास सीसीटीवी फुटेज हैं।’’

हालांकि, इससे पहले दिन में राशिद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि पुलिस ने अपहरण और प्रताड़ना मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि अपहरण से पहले उन्हें अलग-अलग जगहों पर ले जाने वाले टैक्सी चालकों से पूछताछ की गई है और असली अपहरणकर्ताओं को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राशिद ने कहा, ‘‘पुलिस अफगान राजदूत की बेटी के मामले की रिपोर्ट की जांच कर रही है। हमने उनके (अलीखिल के) अनुरोध पर मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल