लाइव न्यूज़ :

चाबहार बंदरगाह को प्रतिबंधों से छूट देने के लिये अफगानिस्तान ने अमेरिका का आभार जताया, भारत कर रहा है विकसित

By भाषा | Updated: December 18, 2018 21:05 IST

संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि महमूद सैकल ने कहा कि अफगानिस्तान, मध्य एशिया और उससे परे हिंद महासागर को जोड़ने वाले समुद्र में वाणिज्यिक रूप से व्यवहार्य पहुंच प्रदान करने के लिए चाबहार बंदरगाह एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार बना हुआ है।

Open in App

अफगानिस्तान ने कड़े प्रतिबंधों से ईरान के रणनीतिक चाबहार बंदरगाह को मुक्त रखने के लिये अमेरिका के प्रति आभार प्रकट किया है। इस बंदरगाह को भारत विकसित कर रहा है। 

पिछले महीने ट्रंप प्रशासन ने भारत को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण चाबहार बंदरगाह के साथ ईरान को अफगानिस्तान से जोड़ने वाली रेल लाइन के निर्माण के लिये कुछ प्रतिबंध लगाने से भारत को छूट दी थी। 

अमेरिका ने ईरान पर अब तक का सबसे कठोर प्रतिबंध लगाया है। इसका मकसद ईराऩी शासन के बर्ताव में बदलाव लाना है।

प्रतिबंधों के दायरे में ईरान के बैंकिंग और ऊर्जा क्षेत्र हैं और यूरोप, एशिया और अन्य जगहों पर जिन देशों और कंपनियों ने ईरान से तेल आयात नहीं रोका है उन पर जुर्माना लगाया है।

विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा था कि आठ देश -- भारत, इटली, यूनान, जापान, दक्षिण कोरिया, ताइवान और तुर्की को ईरान से तेल खरीदना अस्थायी रूप से जारी रखने की अनुमति दी गई है क्योंकि उन्होंने फारस की खाड़ी में स्थित देश से तेल की खरीद में ‘उल्लेखनीय कटौती’ दिखाई है।

संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि महमूद सैकल ने कहा कि अफगानिस्तान, मध्य एशिया और उससे परे हिंद महासागर को जोड़ने वाले समुद्र में वाणिज्यिक रूप से व्यवहार्य पहुंच प्रदान करने के लिए चाबहार बंदरगाह एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार बना हुआ है।

सैकल ने अफगानिस्तान में स्थिति पर सुरक्षा परिषद में सोमवार को कहा, ‘‘हम बंदरगाह को प्रतिबंधों से छूट देने के लिये अफगानिस्तान, ईरान और भारत के साथ काम करने के लिये हमारे रणनीतिक भागीदार अमेरिका के सहयोग और लचीलापन दिखाने की सराहना करते हैं।’’

टॅग्स :अफगानिस्तानअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपईरानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?