लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया सभी हितधारकों का साझा दायित्व है: कुरैशी

By भाषा | Updated: June 14, 2021 18:53 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 14 जून पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सोमवार को कहा कि अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया सभी हितधारकों का साझा दायित्व है और अकेला एक देश किसी भी नकारात्मक परिणाम की जिम्मेदारी नहीं ले सकता है। उन्होंने तालिबान आतंकवादियों के साथ देश की निकटता को खारिज किया।

कुरैशी ने सोमवार को यहां पाकिस्तान-अफगानिस्तान द्विपक्षीय वार्ता के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि अफगान अधिकारी अक्सर अपनी विफलताओं के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति अशरफ गनी के नेतृत्व में अफगान नेताओं की अमेरिका की आगामी यात्रा के दौरान ऐसा नहीं होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और उनकी अच्छी यात्रा की कामना करता हूं, लेकिन मैं पहले से ही बता देता हूं कि यदि वाशिंगटन जाने का उद्देश्य दोषारोपण का एक नया खेल शुरू करना है और सभी समस्याओं और अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया में प्रगति की कमी के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराना है तो वह (पाकिस्तान) मदद नहीं करेगा।’’

कुरैशी ने कहा कि आतंकवाद के कारण पाकिस्तान को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं, पाकिस्तान के निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में, पाकिस्तान का ‘तालिबानीकरण’ नहीं देखना चाहता। मैं इससे अधिक स्पष्ट कैसे कह सकता हूं?’’ उन्होंने कहा, ‘‘आम चर्चा है कि हम तालिबान के हिमायती हैं। मैं नहीं हूं और मैं उनका प्रतिनिधित्व नहीं करता, मैं पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि अफगान संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं है और सबसे उन्नत सेनाएं और हथियार, बलपूर्वक शांति नहीं ला सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला