लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान सरकार 100 और कैदियों को रिहा करेगी, तालिबान ने कहा- स्वीकार नहीं

By भाषा | Updated: April 9, 2020 21:25 IST

अफगानिस्तान और तालिबान में शांति वार्ता हुआ था। अमेरिका ने मध्यस्यता की थी। लेकिन बाद में तालिबान ने शांति वार्ता से पीछे हट गया। इस बीच अफगानिस्तान सरकार ने लगभग 200 कैदियों को छोड़ने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने कहा कि इतनी ही संख्या में तालिबान कैदियों को बृहस्पतिवार को भी रिहा किया जाएगा।राष्ट्रपति अशरफ गनी के प्रशासन ने बुधवार को 100 तालिबानी कैदियों को रिहा किया, जिन्होंने लड़ाई के मैदान में कभी नहीं लौटने का संकल्प लिया है।

काबुलः अफगानिस्तान सरकार ने कहा है कि वह बृहस्पतिवार को 100 और तालिबान कैदियों को रिहा करेगी। इस बीच, एक दूसरे के कैदियों या बंधकों को रिहा करने के विषय पर वार्ता से तालिबान अलग हो गया है और उसने काबुल द्वारा कैदियों को चरणबद्ध तरीके से रिहा करने के कदम को अस्वीकार्य करार दिया है।

राष्ट्रपति अशरफ गनी के प्रशासन ने बुधवार को 100 तालिबानी कैदियों को रिहा किया, जिन्होंने लड़ाई के मैदान में कभी नहीं लौटने का संकल्प लिया है। अधिकारियों ने कहा कि इतनी ही संख्या में तालिबान कैदियों को बृहस्पतिवार को भी रिहा किया जाएगा।

कैदियों को रिहा करने का यह कदम उस वक्त उठाया गया है जब गनी एक राजनीतिक संकट का सामना कर रहे हैं। वहीं, अमेरिका लड़खड़ा कर चल रही शांति प्रक्रिया और अफगानिस्तान में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप को लेकर गुस्से में है।

अफगानिस्तान में अधिकारियों को डर है कि यह महामारी देश की जेलों में भी फैल सकती है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद कार्यालय के प्रवक्ता जावेद फैसल ने ट्विटर पर कहा कि काबुल आज 100 और तालिबान कैदियों को रिहा करेगा और यह उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करेगा। तालिबान प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने एएफपी से कहा कि यह कदम अपर्याप्त और अस्वीकार्य है।

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानअमेरिकादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा