अफगानिस्तान: संयुक्त राष्ट्र के काफिले के साथ जा रहे पांच सुरक्षा कर्मियों की हत्या

By भाषा | Updated: February 12, 2021 00:41 IST2021-02-12T00:41:02+5:302021-02-12T00:41:02+5:30

Afghanistan: Five security personnel killed with UN convoy | अफगानिस्तान: संयुक्त राष्ट्र के काफिले के साथ जा रहे पांच सुरक्षा कर्मियों की हत्या

अफगानिस्तान: संयुक्त राष्ट्र के काफिले के साथ जा रहे पांच सुरक्षा कर्मियों की हत्या

काबुल, 11 फरवरी (एपी) संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों को काबुल से पूर्व की ओर ले जा रहे एक काफिले के साथ चल रहे अफगानी पुलिस के पांच कर्मियों की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी।

अफगानिस्तान में ‘संयुक्त राष्ट्र सहायता अभियान’ ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है।

यूएनएमए ने कहा कि सुरोबि जिले में मारे गए सुरक्षाकर्मियों की मौत पर अफगानिस्तान में तैनात संयुक्त राष्ट्र के कर्मियों को दुख है।

यूएनएमए ने ट्वीट किया, ‘‘हमले में संयुक्त राष्ट्र का कोई कर्मी हताहत नहीं हुआ न ही कोई वाहन क्षतिग्रस्त हुआ। हमला सुरक्षा कर्मियों के एक वाहन पर हुआ जो संयुक्त राष्ट्र के काफिले के साथ चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Afghanistan: Five security personnel killed with UN convoy

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे