लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में चुनावी रैली में बम ब्लास्ट, 12 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 13, 2018 18:26 IST

हालिया महीनों में संसदीय चुनाव से जुड़ी हिंसा की घटनाएं बढ़ गयी है। देश में 20 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के पहले हमले और बढ़ने की आशंका है।

Open in App

कुंदुज, 13 अक्टूबर: अफगानिस्तान में चुनावी रैली में एक महिला उम्मीदवार के समर्थकों को निशाना बनाकर किये गए विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी। मोटरसाइकिल में बम लगाकर यह विस्फोट किया गया।

हालिया महीनों में संसदीय चुनाव से जुड़ी हिंसा की घटनाएं बढ़ गयी है। देश में 20 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के पहले हमले और बढ़ने की आशंका है। वहीं, उत्तरी-पूर्वी अफगानिस्तान के तकहर प्रांत में हुए एक धमाके में 32 लोग घायल हो गए।

तकहर प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद जवाद हेजरी ने बताया कि संसदीय चुनाव में किस्मत आजमा रहीं उम्मीदवार नजीफा युसेफीबेक के प्रचार अभियान के दौरान हमला किया गया।

हेजरी ने बताया कि सुदूरवर्ती जिला रूस्ताक के लिए एंबुलेंस भेजी गयी। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए विमान की भी मदद ली जाएगी। प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता खलील असीर ने मृतकों की संख्या को थोड़ा ज्यादा बताते हुए कहा कि विस्फोट में 13 लोगों की मौत हुई है।

असीर ने कहा, ‘‘रूस्ताक जिले में मोटरसाइकिल में बम को छिपाकर रखा गया था और महिला उम्मीदवार के समर्थकों के बीच इसमें विस्फोट किया गया।’’ चुनाव में 2500 से ज्यादा उम्मीदवार हिस्सा ले रहे हैं। अब तक कम से कम नौ उम्मीदवारों की मौत हो चुकी है ।

टॅग्स :बम विस्फोटअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा