लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान को बाहर से नियंत्रित नहीं किया जा सकता : इमरान खान ने एससीओ बैठक में कहा

By भाषा | Updated: September 17, 2021 15:05 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 17 सितंबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि अफगानिस्तान को बाहर से नियंत्रित नहीं किया जा सकता और इस्लामाबाद युद्ध प्रभावित पड़ोसी देश का सहयोग जारी रखेगा। साथ ही, उन्होंने तालिबान से अपने वादों को पूरा करने की अपील भी की।

ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे में 20 वीं शंघाई सहयोग संगठन राष्ट्राध्यक्ष परिषद (एससीओ-एसीएचएस) को संबोधित करते हुए खान ने वर्तमान में तालिबान के शासन वाले अफगानिस्तान में तत्काल मानवीय सहायता के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने की जरूरत पर जोर दिया।

डॉन अखबार ने खान के हवाले से कहा, ‘‘हमें अवश्य याद रखना चाहिए कि अफगान सरकार मुख्य रूप से विदेशी सहायता पर निर्भर है। तालिबान को अपने वादों को अवश्य पूरा करना चाहिए। ’’

खान ने कहा, ‘‘पाकिस्तान का शांतिपूर्ण एवं स्थिर अफगानिस्तान में महत्वपूर्ण हित जुड़ा हुआ है और वह इसे सहयोग करना जारी रखेगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अफगानिस्तान को बाहर से नियंत्रित नहीं किया जा सकता। ’’

आठ देशों, चीन, रूस, कजाखस्तान, किर्गिजिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान का समूह एससीओ दुशांबे में अपना 21 वां शिखर सम्मेलन कर रहा है।

अफगानिस्तान, एससीओ में एक पर्यवेक्षक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात