लाइव न्यूज़ :

मोर्चा छोड़ कर भागे अफगान सैनिक, उत्तरी अफगानिस्तान के कई जिलों पर तालिबान का नियंत्रण

By भाषा | Updated: July 4, 2021 16:27 IST

Open in App

काबुल, चार जुलाई (एपी) उत्तरी अफगानिस्तान में अफगान सैनिकों के मोर्चा छोड़कर भागने के बाद वहां तालिबान की गतिविधियां तेज हो गयी हैं और रातों-रात उसने कई जिलों पर अपना नियंत्रण कर लिया है। इस आशय की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने रविवार को बताया कि सैकड़ों की संख्या में अफगान सैनिक सीमा पार करके ताजिकिस्तान में चले गए हैं।

ताजिकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा पर स्टेट कमेटी द्वारा जारी बयान के अनुसार, तालिबान लड़ाकों के सीमा की ओर बढ़ने के बीच 300 से ज्यादा अफगान सैनिकों ने अफगानिस्तान के बड़ाखशान प्रांत से देश की सीमा में प्रवेश किया।

अफगान सैनिकों ने स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे सीमा पार की।

बयान के अनुसार, ‘‘मानवता और अच्छे पड़ोसी होने के सिद्धांत से प्रेरित होकर’’ ताजिक अधिकारियों ने पीछे हट रहे अफगान नेशनल डिफेंस एंड सिक्योरिटी फोर्सेज को ताजिकिस्तान की सीमा में प्रवेश करने दिया।

अप्रैल के मध्य में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा अफगानिस्तान में चल रहे ‘अंतहीन’ युद्ध को समाप्त करने की घोषणा किए जाने के बाद से ही तालिबान ने पूरे देश में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। चरमपंथी समूह को सबसे ज्यादा लाभ देश के उत्तरी भाग में हुआ है, जो अमेरिका समर्थित उन लड़ाकों का गढ़ था जिसने 2001 में उसे (तालिबान को) हराने में मदद की थी।

अफगानिस्तान के 421 जिलों और जिला केन्द्रो में से एक तिहाई पर फिलहाल तालिबान का नियंत्रण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?