लाइव न्यूज़ :

अफगान अधिकार कार्यकर्ता और तीन अन्य महिलाओं की हत्या, दो संदिग्ध गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 6, 2021 18:03 IST

Open in App

इस्लामाबाद, छह नवंबर (एपी) अफगानिस्तान के उत्तरी इलाके में पिछले सप्ताह नागरिक समाज कार्यकर्ता और तीन अन्य महिलाओं की हत्या के मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इन चारों पीड़ितो का शव उनके घरों में मिला था। यह जानकारी तालिबान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी और मृतक कार्यकर्ता के सहकर्मी ने शनिवार को दी।

तालिबान की सरकार में गृह मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद खोस्ती ने ट्विटर पर जारी वीडियो में बताया कि संदिग्धों ने स्वीकार किया है कि मजारा ए शरीफ शहर के घर में रहने वाली इन महिलाओं के प्रति वे आशक्त हो गए थे।

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि क्या आरोपियों ने इन हत्याओं की बात भी स्वीकार की है। प्रवक्ता ने न तो हत्या की वजह बताई और न ही आरोपियों की पहचान जाहिर की।

उन्होंने बताया कि मामले को सुनवाई के लिए अदालत भेजा गया है। स्थानीय कला केंद्र के मुताबिक एक पीड़िता 29 वर्षीय फिरोजन सैफी हैं जो वहां काम करती थीं।

जैनुद्दीन मोहम्मद बाबर संस्कृति केंद्र के निदेशक सैयद अजीम सदात ने बताया कि सैफी अफगानिस्तान छोड़ना चाहती थीं, क्योंकि वह तालिबान के प्रतिबंध वाले शासन में अपने भविष्य को लेकर भयभीत थी। वह अपने मंगेतर जो एक कार्यकर्ता भी हैं के पास जाना चाहती थी जो पहले ही देश छोड़कर जा चुके हैं।

सदात ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि सैफी करीब तीन हफ्ते पहले घर छोड़कर उस व्यक्ति से मिलने गई थीं जिसने दावा किया कि वह अफगानिस्तान से निकलने में उनकी मदद करेगा।

खोस्ती ने बताया कि संदिग्धों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि उन्होंने महिलाओं को अपने घर पर आमंत्रित किया था।

खबर है कि संदिग्ध लोगों से कुछ कार्यकर्ताओं को फोन कॉल और ईमेल आ रहे हैं जिनमें उन्हें अफगानिस्तान से निकालने में मदद करने का दावा किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल