अफगानिस्तान के राष्ट्रपति गनी देश छोड़कर चले गए : अधिकारी

By भाषा | Updated: August 15, 2021 20:15 IST2021-08-15T20:15:46+5:302021-08-15T20:15:46+5:30

Afghan President Ghani left the country: Officials | अफगानिस्तान के राष्ट्रपति गनी देश छोड़कर चले गए : अधिकारी

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति गनी देश छोड़कर चले गए : अधिकारी

काबुल, 15 अगस्त (एपी) अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर चले गए हैं। यह जानकारी दो अफगान अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों में से एक पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई के कार्यालय से और दूसरा अफगान सुरक्षा परिषद का एक सहयोगी है। दोनों ने बताया कि गनी रविवार को देश छोड़कर चले गए।

अधिकारियों ने यह जानकारी अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर दी क्योंकि वे पत्रकारों को जानकारी मुहैया कराने के लिए अधिकृत नहीं थे।

गनी अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हमदुल्ला मोहिब और एक अन्य दूसरे करीबी सहयोगी के साथ देश से बाहर चले गए। अभी यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि वे कहां गए हैं।

इस बीच, तालिबान ने कहा कि वह शहर के बाहरी इलाके में कुछ घंटे बिताने के बाद रविवार रात को काबुल में और भीतर प्रवेश करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Afghan President Ghani left the country: Officials

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे