लाइव न्यूज़ :

अफगान के लोगों को आर्थिक मदद की तत्काल आवश्यकता है : संयुक्त राष्ट्र

By भाषा | Updated: September 15, 2021 09:37 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 15 सितंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने कहा कि 40 लाख अफगान लोग ‘‘एक खाद्य आपात स्थिति’’ का सामना कर रहे हैं, जहां अधिकतर ग्रामीणों को शीतकाल में गेहूं की खेती और पशुओं के चारे के लिए वित्तीय मदद की तत्काल जरूरत है, साथ ही वंचित समूहों के परिवारों, बुजुर्गों तथा विकलांगों के लिए नकद सहायता की आवश्यकता है।

खाद्य एवं कृषि संगठन के ‘इमरजेंसी एंड रिसिलेंस’ कार्यालय के निदेशक रीन पॉलसन ने मंगलवार को काबुल से एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में बताया कि 70 प्रतिशत अफगान ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं और कृषि अफगान आबादी के लिए बहुत जरूरी है। यह अफगानिस्तान के सकल घरेलू उत्पाद का 25 प्रतिशत से अधिक का प्रतिनिधित्व करती है, सीधे तौर पर 45 प्रतिशत कार्यबल को रोजगार देती है और ‘‘ सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह 80 प्रतिशत अफगान आबादी के लिए आजीविका का साधन है’’।

उन्होंने कहा कि देश के 34 प्रांतों में से 24 में 73 लाख लोग गंभीर सूखे से जूझ रहे हैं और ग्रामीण समुदाय वैश्विक महामारी से भी प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि 40 लाख अफगान एक मानवीय आपात स्थिति का सामना कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात