लाइव न्यूज़ :

बंदूकधारियों के हमले में बाल-बाल बचा अफगान पत्रकार

By भाषा | Updated: October 30, 2021 14:40 IST

Open in App

काबुल, 30 अक्टूबर (एपी) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक मोटरसाइकिल पर सवार बंदूकधारियों ने एक टीवी पत्रकार पर उनकी कार में गोली चलायी जिसमें वह मामूली रूप से घायल हो गए।

तालिबान के उप प्रवक्ता बिलाल करीमी ने बताया कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग के पत्रकार अली रेजा शरीफी शुक्रवार देर रात हुए हमले में बच गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम दोषियां का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं।’’ अभी किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब कुछ दिनों पहले अफगानिस्तान की मीडिया निगरानी संस्था ने पिछले दो महीनों में अफगान पत्रकारों के खिलाफ हिंसा तथा धमकियों की 30 से अधिक घटनाओं की जानकारी दी। इनमें से करीब 90 प्रतिशत घटनाओं को तालिबान ने अंजाम दिया।

शरीफी ने बताया कि वह घर जा रहे थे जब मोटरसाइकिल पर आए दो लोगों ने उनकी कार पर गोलियां चलायी। उन्होंने कहा, ‘‘ एक गोली मेरे होंठ को छूते हुए निकल गयी। कांच के टूटे हुए टुकड़े मेरी बायीं आंख पर लगे।’’

शरीफी की कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गयी जिसमें कार की एक खिड़की पर गोलियों से हुए कम से कम दो सुराख देखे जा सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने सामने से गोलियां चलायीं और मैं बचकर पिछली सीट पर चला गया।’’

अमेरिकी बलों के अगस्त में अफगानिस्तान से लौटने के बाद तीन पत्रकार मारे जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात