लाइव न्यूज़ :

अफगान इस्लामिक स्टेट ने काबुल में दो वाहनों पर हमले की जिम्मेदारी ली

By भाषा | Updated: June 13, 2021 14:41 IST

Open in App

काबुल, 13 जून (एपी) आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने काबुल में शिया बहुल इलाके में दो मिनी वैन में हुए विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में सात लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में अफगानिस्तान की सरकारी फिल्म कंपनी के दो कर्मचारी शामिल हैं। एक सहकर्मी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अफगानिस्तान आईएस से संबंद्ध एक समूह ने शनिवार देर रात एक बयान में कहा कि उसके आतंकवादियों ने ‘‘नास्तिक शियाओं’’ को लेकर जा रही दो मिनीवैन को बम से उड़ा दिया।

फिल्म निर्देशक सहरा करीमी ने रविवार को ट्वीट किया कि पहले हमले में मारे गए छह लोगों में अफगान फिल्म संगठन के लिए काम करने वाले फातिमा मोहम्मदी और तयिबा मुसावी शामिल हैं। उनके परिवारों ने काबुल के फॉरेंसिक अस्पताल में उनके जले हुए शवों की पहचान की।

करीमी ने कहा कि मोहम्मदी और मुसावी बच्चों के लिए एक एनिमेटेड फिल्म के लिए काम कर रहे थे और जब उन पर हमला हुआ तब वे घर लौट रहे थे।

मिनीवैन को निशाना बनाने वाले ये हमले शनिवार को पश्चिमी काबुल में एक इलाके में करीब दो किलोमीटर लंबी एक ही सड़क पर हुए। दूसरा विस्फोट मोहम्मद अली जिन्ना अस्पताल के सामने हुआ जहां कोविड-19 के मरीज भर्ती हैं। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल