लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तानी बल ने मुठभेड़ में प्रांतीय परिषद के एक सदस्य को मार गिराया

By भाषा | Updated: January 15, 2021 09:23 IST

Open in App

काबुल, 15 जनवरी (एपी) अफगानिस्तान की खुफिया सेवा ने बृहस्पतिवार को बताया कि अफगानिस्तानी बलों ने तालिबान से संबंध होने के संदेह में प्रांतीय परिषद के एक सदस्य को मार गिराया है।

राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय ने एक बयान में बताया कि प्रांतीय राजधानी फरोज कोह में हुई इस मुठभेड़ एक अधिकारी की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया।

निदेशालय ने परिषद के मारे गये सदस्य हजतुल्ला बेग पर घोर में परिषद के एक अन्य सदस्य, एक पत्रकार और एक मानवाधिकार कार्यकर्ता की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया ।

अभी हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि बेग और उसके साथियों की अफगानिस्तानी बलों के साथ मुठभेड़ कब हुई।

एजेंसी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान बेग से आत्मसमर्पण करने को कहा गया था, लेकिन उसने इनकार कर दिया।

निदेशालय ने आरोप लगाया कि प्रांत में सक्रिय तालिबानियों के साथ बेग के संबंध थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला