लाइव न्यूज़ :

खसरा के मामले सामने आने के बाद दो प्रमुख हवाई अड्डों पर रोकी गई अफगान निकासी उड़ानें

By भाषा | Updated: September 11, 2021 12:44 IST

Open in App

वाशिंगटन, 11 सितंबर (एपी) अमेरिका ने देश पहुंच रहे कुछ अफगानों में खसरा के मामले सामने आने के बाद विदेशों में मौजूद अपने दो प्रमुख हवाई अड्डों से अफगान शरणार्थियों को लेकर अमेरिका आने वाली सभी उड़ानें रोक दी हैं। अमेरिकियों अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अकसर परेशानियों का सामना कर रहे अमेरिकी निकासी अभियान पर इस अड़चन का गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

अमेरिकी सरकार के एक दस्तावेज के मुताबिक रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र की सिफारिश पर अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा ने जर्मनी और कतर में अमेरिकी हवाई अड्डों से उड़ानों को रोकने का निर्णय लिया। दस्तावेज में अनिर्दिष्ट "स्वास्थ्य सुरक्षा चिंताओं” का हवाला दिया गया है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि यह अस्थायी रोक अमेरिका में आ रहे लोगों के बीच खसरा के मामले देखे जाने के बाद लगाई है।

सरकारी दस्तावेज में कहा गया है कि इस रोक से जर्मनी में रामस्टीन हवाई अड्डे पर अभियानों पर ‘‘गंभीर प्रभाव” और करीब 10,000 शरणार्थियों पर इसका ‘‘प्रतिकूल असर” पड़ेगा जिनमें से अधिकांश लोग 10 से ज्यादा दिन से वहां मौजूद हैं और उनकी थकान बढ़ती जा रही है।

अफगानिस्तान से लाखों अफगानों, अमेरिकियों और अन्य विदेशियों के काबुल हवाई अड्डे से जल्दबाजी में, अव्यवस्थित तरीके से और अक्सर हिंसा से त्रस्त निकासी अभियान में यह नयी समस्या है। अमेरिका या अन्य देशों में स्थानांतरित किए जाने से पहले, हजारों अफगान शरणार्थी तीसरे देश के पारगमन स्थलों में मौजूद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला