लाइव न्यूज़ :

अफगान राजनयिक की बेटा का नहीं हुआ था अपहरण, जांच में शामिल हों :पाक मंत्री शेख रशिद

By भाषा | Updated: July 20, 2021 17:55 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 20 जुलाई पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख राशिद ने मंगलवार को दोहराया किया कि अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी का अपहरण नहीं हुआ था। उन्होंने राजनयिक की बेटी से मामले की जांच में शामिल होने की अपील की। बता दें कि इस मुद्दें पर दोनों पड़ोसी देशों के रिश्तों में और खटास आ गई है।

राशिद का बयान इस्लामाबाद पुलिस के बयान के एक दिन बाद आया हैं पुलिस ने कहा कि उसे कोई सबूत नहीं मिला है कि अफगानिस्तान के राजदूत नजीबुल्ला अलीखिल की 26 वर्षीय बेटी सिलसिला अलीखिल का इस्लामाबाद में अपहरण हुआ था।

मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राजदूत की बेटी इस्लामाबाद और पड़ोसी रावलपिंडी के अलग-अलग स्थानों पर चार अलग-अलग टैक्सी से गई और पुलिस के पास सभी की विस्तृत जानकारी है।

राशिद ने कहा, ‘‘ उनकी कार में कोई नहीं बैठा था। यह अपहरण का मामला नहीं है। हमने कानून के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज की है और उम्मीद करते हैं कि वह जांच में शामिल होंगी और आगे आकर चार टैक्सी चालकों की पहचान करेंगी जिनके वाहनों का इस्तेमाल उस दिन किया था।’’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार उनका मामला देख रही है और बेहतर होता कि अफगान राजदूत और उनकी बेटी वापस नहीं जाते।

मंत्री ने कहा कि घटना के फुटेज और संबंधित जानकारी विदेश विभाग को दी गई है और अब वह फैसला करेगा कि उसे राजनयिक समुदाय के साथ साझा करना है या नहीं।

गौरतलब है कि गत शुक्रवार को राजदूत की बेटी सिलसिला का अपहरण कर यातना दी गई थी। उनका अपहरण उस समय किया गया जब वह किराए के वाहन पर जा रही थी और उन्हें छोड़ने से पहले कई घंटे तक विभिन्न इलाकों में घुमाया गया। वह इस्लामाबाद के एफ-9 पार्क इलाके में मिली थीं अैर उनके शरीर पर प्रताड़ित किए जाने के निशान थे।

इस घटना से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच रिश्तों में और खटास आ गई और रविवार को अफगान सरकार ने अपने राजदूत और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को इस्लामाबाद से बुलाने की घोषणा कर दी।

पाकिस्तान ने इस मामले पर ‘सलाह मशविरा’ के लिए अफगानिस्तान से अपने राजदूत को बुलाया है।

इस बीच, राशिद ने कहा कि पाकिस्तान, काबुल में सरकार को लेकर अफगानिस्तान के फैसले को स्वीकार करेगा और पाकिस्तान किसी भी तरह की समस्या का सामना करने के तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला