लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में विदेशी घरेलू सहायकों को परामर्श : आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त नहीं हों

By भाषा | Updated: October 6, 2021 19:20 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, छह अक्टूबर सिंगापुर की सरकार ने देश में विदेशी घरेलू सहायकों से उनके नियोक्ताओं के माध्यम से कहा है कि ‘‘अफगानिस्तान में हुए घटनाक्रम’’ के बाद आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्त नहीं हों। यह खबर बुधवार को प्रसारित हुई।

आतंकवाद के खतरे पर चेतावनी जारी करते हुए मानव बल मंत्रालय (एमओएम) ने कई अन्य भाषाओं में भी सामग्री उपलब्ध कराई है जिनमें भाषा इंडोनेशिया, बर्मी, अंग्रेजी, तागालोग (फिलिपीन) और तमिल शामिल हैं।

‘चैनल न्यूज एशिया’ की खबर के मुताबिक, परामर्श पर गृह मंत्रालय एवं सिंगापुर पुलिस बल के हस्ताक्षर हैं। मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान के हालात से आसपास के देशों एवं शेष दुनिया की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

चैनल ने परामर्श के हवाले से बताया, ‘‘दक्षिण पूर्व एशिया के कट्टरपंथी भी अफगानिस्तान की यात्रा करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं जहां वे आतंकवादी समूहों के साथ हथियार उठा सकते हैं।’’

तालिबान 15 अगस्त को काबुल पर कब्जा करने के बाद अमेरिका के वहां से हटने के बाद अफगानिस्तान को अपने नियंत्रण में ले चुका है।

एमओएम में नियोक्ताओं से अपील की गई है कि वे घरेलू सहायकों को याद दिलाएं कि वे ‘‘विदेशी राजनीति का समर्थन’’ नहीं करें या ‘‘ऐसी टिप्पणी नहीं करें जिससे हिंसा को बढ़ावा मिले या विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा हो, खासकर इंटरनेट पर इस तरह की बातें नहीं करें।’’

मानव बल मंत्रालय ने चेतावनी दी कि सरकार ‘‘आतंकवाद, चरमपंथ, हिंसा को किसी तरह के समर्थन को बर्दाश्त नहीं करेगी’’ और कोई भी ऐसा करता पकड़ा गया तो उससे ‘‘कड़ाई’’ से निपटा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला