लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी नागरिकों को भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान तथा मालदीव की यात्रा नहीं करने की सलाह

By भाषा | Updated: April 23, 2021 11:19 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 23 अप्रैल अमेरिका ने अपने नागरिकों को परामर्श जारी कर भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान तथा मालदीव की यात्रा से बचने को कहा है। इन क्षेत्रों में कोविड-19 के मामलों में अचानक हुई वृद्धि के मद्देनजर यह परामर्श जारी किया गया है।

बृहस्पतिवार को अमेरिका में अनेक यात्रा परामर्श जारी किए गए। इनमें अधिकारियों ने अमेरिकियों से चीन और नेपाल की यात्रा के बारे में पुन: विचार करने, श्रीलंका जाते वक्त बहुत अधिक सतर्कता बरतने तथा भूटान जाते वक्त सामान्य एहतियात बरतने को कहा है। इसमें भूटान को यात्रा के लिहाज से ‘स्तर-1’ का देश माना गया है जो विदेश यात्रा के लिए सुरक्षित स्तर है।

भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और मालदीव को ‘स्तर-4’ पर रखा गया है जिसका मतलब है कि अमेरिकावासियों को इन देशों की यात्रा नहीं करने को कहा गया है।

भारत के बारे में यात्रा परामर्श जारी करते हुए विदेश विभाग ने कहा, ‘‘कोविड-19, अपराध और आतंकवाद के कारण भारत यात्रा न करें।’’

इससे पहले रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने भी कुछ दिन पहले भारत के संबंध में इसी तरह की चेतावनी जारी की थी। उसने भी भारत के संबंध में ‘स्तर-4’ का यात्रा संबंधी स्वास्थ्य नोटिस जारी किया था।

विदेश विभाग ने यात्रा परामर्श में कहा, ‘‘कोविड-19 के कारण मालदीव की यात्रा न करें। आतंकवाद के कारण मालदीव में अतिरिक्त सतर्कता बरतें। कोरोना वायरस के कारण पाकिस्तान की यात्रा न करें। आतंकवाद और जातीय हिंसा के कारण वहां जाने से पहले पुन: विचार करें।’’

इसमें कहा गया कि पाकिस्तान में आतंकवादी समूह लगातार हमलों की साजिश रच रहे हैं।

इस बीच कनाडा ने भारत और पाकिस्तान में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इन देशों से सभी यात्री उड़ानों पर 30 दिन की रोक लगा दी है।

परिवहन मंत्री उमर अल्गाब्रा ने कहा कि प्रतिबंध बृहस्पतिवार से प्रभाव में आ गया।

उल्लेखनीय है कि भारत में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 3.14 लाख से ज्यादा मामले आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,59,30,965 हो गयी। दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण का यह सर्वाधिक आंकड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला