John Warnock Passes Away: एडोब के सह-संस्थापक जॉन वार्नॉक का 82 वर्ष की आयु में हुआ निधन
By रुस्तम राणा | Updated: August 20, 2023 16:03 IST2023-08-20T15:56:24+5:302023-08-20T16:03:06+5:30
एडोब के सीईओ शांतनु नारायण ने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में कहा, "यह एडोब समुदाय और उद्योग के लिए एक दुखद दिन है जिसके लिए वह दशकों से प्रेरणा रहे हैं।"

John Warnock Passes Away: एडोब के सह-संस्थापक जॉन वार्नॉक का 82 वर्ष की आयु में हुआ निधन
John Warnock Passes Away: फोटोशॉप (ADBE.O) बनाने वाली कंपनी एडोब के सह-संस्थापक जॉन वॉर्नॉक का शनिवार को 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। कंपनी ने रविवार तड़के एक आधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की। हालांकि उनकी मौत के कारण का खुलासा नहीं किया गया। एडोब के सीईओ शांतनु नारायण ने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में कहा, "यह एडोब समुदाय और उद्योग के लिए एक दुखद दिन है जिसके लिए वह दशकों से प्रेरणा रहे हैं।"
जॉन एडवर्ड वार्नॉक एक अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक, प्रर्वतक और तकनीकी उद्यमी थे, जिन्होंने एडोब सिस्टम्स इंक के सह-संस्थापक के रूप में अपनी भूमिका के लिए व्यापक पहचान हासिल की। यह सॉफ्टवेयर कंपनी, जो अपने ग्राफिक्स और प्रकाशन समाधानों के लिए प्रसिद्ध है, 1982 में चार्ल्स गेशके के साथ स्थापित की गई थी।
अपने प्रारंभिक कार्यकाल के दौरान, वॉर्नॉक ने पहले दो वर्षों के लिए एडोब में अध्यक्ष का पद संभाला था और उसके बाद शेष सोलह वर्षों के लिए अध्यक्ष और सीईओ का पद संभाला। उन्होंने 2001 में सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया, हालांकि 2017 तक गेस्चके के साथ एडोब बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सह-अध्यक्ष के रूप में सक्रिय रूप से जुड़े रहे।