लाइव न्यूज़ :

एडमिरल हैरिस होंगे दक्षिण कोरिया में अमेरिका के नए राजदूत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 25, 2018 12:58 IST

प्रशान्त क्षेत्र में अमेरिकी सेना के कमांडर एडमिरल हैरी हैरिस अब आस्ट्रेलिया की बजाय दक्षिण कोरिया में अमेरिका के नये राजदूत होंगे।

Open in App

कैनबरा, 25 अप्रैल। प्रशान्त क्षेत्र में अमेरिकी सेना के कमांडर एडमिरल हैरी हैरिस अब आस्ट्रेलिया की बजाय दक्षिण कोरिया में अमेरिका के नये राजदूत होंगे। आस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री जूली बिशप ने बुधवार को बताया कि कार्यकारी विदेश सचिव जॉन सुलिवान ने कल इस निर्णय के बारे में उन्हें सूचित किया था। 

बिशप ने सिडनी में पत्रकारों से कहा , ‘‘ हम ऑस्ट्रेलिया के राजदूत के रूप में यहां एडमिरल हैरिस का स्वागत करते लेकिन हम जानते हैं कि कोरियाई प्रायद्वीप में अमेरिका के लिए गंभीर चुनौतियां हैं। ’’ 

बिशप ने कहा कि सुलिवान ने स्पष्ट किया है कि अगले विदेश सचिव के लिए नई नियुक्ति करना प्राथमिकता होगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फरवरी में आस्ट्रेलिया के नये राजदूत के लिये हैरिस को नामित किया था। 

जॉन बैरी के बाद से आस्ट्रेलिया में अमेरिकी राजदूत नियुक्त नहीं है। वह अमेरिकी आस्ट्रेलियाई एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे। उन्होंने सितंबर 2016 में यह पद छोड़ दिया था। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट