लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के ऐतिहासिक कटासराज मंदिर परिसर का प्रशासनिक नियंत्रण ईटीपीबी को सौंपा गया

By भाषा | Updated: May 2, 2021 22:58 IST

Open in App

लाहौर, दो मई पाकिस्तान के ऐतिहासिक कटासराज मंदिर परिसर का प्रशासनिक नियंत्रण संघीय सरकार की इकाई ‘इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी’ (ईटीपीबी) को सौंप दिया गया है।

ईटीपीबी पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों की देखभाल करता है।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कटासराज हिन्दुओं के पवित्रतम स्थलों में से एक है। ये मंदिर कटास सरोवर के पास स्थित हैं।

ईटीपीबी के उपनिदेशक फराज अब्बास ने रविवार को कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय के निर्णय के मद्देनजर ऐतिहासिक कटासराज मंदिरों का प्रशासनिक नियंत्रण 15 साल बाद पंजाब सरकार से वापस लेकर ईटीपीबी को सौंप दिया गया है। कटासराज में शनिवार को इससे संबंधित समारोह हुआ।’’

अब्बास को कटासराज मंदिर परिसर का प्रशासक नियुक्त किया गया है।

वर्ष 2006 में परवेज मुशर्रफ सरकार ने कटासराज का प्रशासनिक नियंत्रण ईटीपीबी से वापस लेकर पंजाब सरकार को सौंप दिया था।

पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने इस साल फरवरी में आदेश दिया था कि कटासराज मंदिर परिसर का प्रशासनिक नियंत्रण ईटीपीबी को दिया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल