लाइव न्यूज़ :

डेल्टा प्रकार में बढ़ोतरी को देखते हुए उत्तर पश्चिम इंग्लैंड को अतिरिक्त मदद

By भाषा | Updated: June 8, 2021 20:02 IST

Open in App

लंदन, आठ जून कोविड-19 के डेल्टा प्रकार के मामलों में बढ़ोतरी से निपटने के लिए ब्रिटेन की सरकार ने मंगलवार को ग्रेटर मैनचेस्टर और लंकाशायर को ‘‘अतिरिक्त सहायता पैकेज’’ देने की घोषणा की ताकि अतिरिक्त जांच और टीकाकरण जैसे उपाय किए जा सकें।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने हाउस ऑफ कॉमंस से कहा कि यह उपाय उच्च प्रसार वाले बी1.617.2 प्रकार के अन्य हॉटस्पॉट के मुताबिक ही हैं।

इसमें त्वरित प्रतिक्रिया टीम, अतिरिक्त मुफ्त जांच, सैन्य सहयोग और निगरानी में जांच कराना जैसे उपाय शामिल हैं।

हैनकॉक ने संसद में कहा, ‘‘मैं आज सदन को बता सकता हूं कि स्थानीय अधिकारियों के साथ काम करते हुए डेल्टा प्रकार से निपटने के लिए हम ग्रेटर मैनचेस्टर और लंकाशायर को अतिरिक्त पैकेज दे रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के लोगों के लिए जरूरी है कि जल्द से जल्द टीका लगवा लें क्योंकि महामारी से निपटने का यही तरीका है।

डेल्टा प्रकार जिन अन्य क्षेत्रों में फैल रहा है उनमें बेडफोर्ड, ब्लैकबर्न, डार्वेन, किर्कलीस, लीस्टर, हाउंस्लो और नॉर्थ टाइनीसाइड।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना