लाइव न्यूज़ :

अडामा बैरो ने गाम्बिया के राष्ट्रपति चुनाव में दर्ज की जीत

By भाषा | Updated: December 6, 2021 08:59 IST

Open in App

बांजुल (गाम्बिया), छह दिसंबर (एपी) गाम्बिया के राष्ट्रपति अडामा बैरो ने फिर से हुए चुनाव में आसान जीत हासिल कर ली है और इसके साथ ही पश्चिम अफ्रीकी देश के लोकतंत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई।

गाम्बिया के लोगों ने दशकों बाद शनिवार को पहली बार ऐसे राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया था, जिसमें पूर्व तानाशाह याहया जामेह उम्मीदवार नहीं थे।

स्वतंत्र चुनाव आयोग (आईईसी) ने रविवार को घोषणा की कि शनिवार को हुए चुनाव में अडामा बैरो ने 53 प्रतिशत वोट हासिल किए और ‘यूनाइटेड डेमोक्रेट पार्टी’ के अपने प्रमुख प्रतिद्वंदी उसाइनौ डार्बो को मात दी। डार्बो को चुनाव में 28 प्रतिशत वोट मिले।

आईईसी के अध्यक्ष, अलीयू मोमर नजी ने परिणामों की घोषणा की और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अडामा बैरो को रिपब्लिक ऑफ द गाम्बिया का निर्वाचित राष्ट्रपति घोषित करता हूं। उनकी ‘नेशनल पीपल्स पार्टी’ (एनपीपी) ने 4,57,519 मत हासिल कर चुनाव में जीत दर्ज की है।’’

उन्होंने बताया कि ‘यूनाइटेड डेमोक्रेट पार्टी’ के डार्बो को 2,38,233 और ‘गाम्बिया मोरल कांग्रेस’ पार्टी के उम्मीदवार मामा कंदेहा को 1,05,902 वोट मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा