लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी

By भाषा | Updated: November 11, 2020 13:47 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 11 नवंबर पाकिस्तान में कोविड-19 के मामलों में अचानक तेजी आई है और करीब तीन महीने बाद कोविड-19 संक्रमण दर पांच फीसद से ज्यादा हो गयी। एक मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1,708 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 348,184 पहुंच गई। वहीं इस खतरनाक वायरस से 21 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 7,021 हो गई।

डॉन की खबर के अनुसार राष्ट्रीय कमांड व अभियान केंद्र (एनसीओसी) ने मंगलवार को बताया कि देश में फिर से कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं और इसकी वृद्धि दर तीन महीने बाद पांच फीसद को पार कर गयी।

रिपोर्ट में बताया गया कि अधिकतम संक्रमण दर जून में 23 फीसदी तक पहुंच गयी थी। सितंबर में यह कम होकर 1.7 फीसद पर आ गई थी। पाकिस्तान में 10 नवंबर को 20,045 लोगों का इलाज चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला