लाइव न्यूज़ :

कोरोना से संक्रमण के ज्ञात मामलों से छह गुना अधिक हो सकती है वास्तविक संख्या : अध्ययन

By भाषा | Updated: November 19, 2020 19:13 IST

Open in App

मेलबर्न, 19 नवंबर एक अध्ययन के अनुसार कोविड-19 महामारी के कारण वैश्विक संक्रमणों की वास्तविक संख्या अब तक ज्ञात मामलों की तुलना में छह गुना तक अधिक हो सकती है।

ऑस्ट्रेलियाई नेशनल यूनिवर्सिटी (एएनयू) और यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न के शोधकर्ताओं के अनुसार मार्च और अगस्त के दौरान 15 देशों में संक्रमण की दर दर्ज मामलों की तुलना में औसतन 6.2 गुना अधिक थी।

रॉयल सोसाइटी ओपन साइंस नामक पत्रिका में प्रकाशित रिपोर्ट के अुनसार ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और इटली में कोरोना वायरस संक्रमण दर ज्ञात मामलों की तुलना में बहुत अधिक है तथा इटली के मामले में तो यह 17 गुना अधिक है।

अध्ययन में कहा गया है कि अप्रैल के अंत में 15 देशों के बीच ऑस्ट्रेलिया में संक्रमण का पता लगाने का सबसे अच्छा स्तर था। लेकिन संक्रमण की दर अब भी अगस्त के अंत में आधिकारिक तौर पर बताई गई संख्या की तुलना में पांच गुना अधिक हो सकती है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि अध्ययन में 11 यूरोपीय देशों के 80 करोड़ से अधिक लोगों की संयुक्त आबादी के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, दक्षिण कोरिया और अमेरिका में संक्रमण की सही संख्या का अनुमान लगाया गया है।

अध्ययन के सह-लेखक और एएनयू के प्रोफेसर क्वेंटिन ग्राफटन ने कहा कि हमने पाया कि कई देशों में संक्रमण की पुष्टि किए गए मामलों की तुलना में संक्रमण बहुत अधिक है। यह संक्रमण पर नियंत्रण और अनुमान दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।

उन्होंने उदाहरण के लिए ब्रिटेन का जिक्र किया और कहा कि हमारे विश्लेषण में ब्रिटेन में 54 लाख से अधिक लोग यानी आठ प्रतिशत आबादी कोरोना वायरस से संक्रमित है या पहले संक्रमित हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला