लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के अखबार में दक्षिण एशियाई हस्तियों की सूची में अभिनेता प्रभास सबसे ऊपर

By भाषा | Updated: December 9, 2021 20:43 IST

Open in App

लंदन, नौ दिसंबर ब्रिटेन के ‘ईस्टर्न आई’ साप्ताहिक अखबार ने “बाहुबली” फिल्म के अभिनेता प्रभास को 2021 के लिए विश्व में नंबर एक दक्षिण एशियाई हस्ती करार दिया है। ‘ईस्टर्न आई’ में शुक्रवार को प्रकाशित होने वाली वार्षिक ‘दुनिया की 50 एशियाई हस्तियों’ की सूची में प्रभास को स्थान दिया गया है।

तेलुगू की बेहद कामयाब फिल्मों बुज्जीगडू, बिल्ला, बाहुबली आदि के लिए जाने जाने वाले अभिनेता प्रभास (42) की भारत में क्षेत्रीय फिल्मों के प्रति ध्यान खींचने वाली काबिलियत को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। प्रभास ने फिल्म, टीवी, साहित्य, संगीत और सोशल मीडिया की दुनिया में कई वैश्विक सितारों से पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। यह सूची शुक्रवार को ईस्टर्न आई में प्रकाशित होगी।

ईस्टर्न आई के मनोरंजन संपादक असजद नजीर ने यह सूची तैयार की है। नजीर ने कहा, “प्रभास ने भारत में क्षेत्रीय फिल्मों के प्रति ऐसा आकर्षण पैदा किया जैसा पहले नहीं देखा गया था। उन्होंने दिखाया है कि बॉलीवुड अब बॉस की भूमिका में नहीं है। उन्होंने सभी को इसके लिए प्रोत्साहित किया कि वे कई भारतीय भाषाओं में फिल्में रिलीज करें।” प्रभास फिलहाल अपनी आगामी फिल्में “राधे श्याम”, “आदिपुरुष”, “सलार” और “स्पिरिट” पर काम कर रहे हैं।

इस सूची में ब्रिटिश-पाकिस्तानी अभिनेता रिज अहमद दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर प्रियंका चोपड़ा और चौथे स्थान पर भारतीय अमेरिकन मिंडी केलिंग हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल