लाइव न्यूज़ :

सूडान में कार्यकर्ताओं ने सेना के साथ सत्ता-साझेदारी के सुझाव को खारिज किया, हड़ताल शुरू की

By भाषा | Updated: November 6, 2021 18:29 IST

Open in App

खारतूम, छह नवंबर (एपी) सूडान में असैन्य सरकार लाने के लिए चल रहे आंदोलन में पिछले महीने के तख्तापलट के बाद सेना के साथ सत्ता साझेदारी के समझौते पर लौटने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थित पहल को खारिज कर दिया गया है और रविवार से दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की गयी।

लोकतंत्र की ओर हस्तांतरण के लिए असैन्य सरकार लाने के लिहाज से आंदोलन शुरू किया गया है। देश के मुख्य राजनीतिक दल के एक नेता ने सैन्य नेतृत्व पर गलत मंशा से बातचीत करने का आरोप लगाया।

सूडान की सेना ने 25 अक्टूबर को सत्ता पर कब्जा कर लिया था और अंतरिम प्रशासन को भंग करते हुए दर्जनों सरकारी अधिकारियों एवं नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस सैन्य तख्तापलट के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचनाएं देखने को मिलीं और खारतूम तथा सूडान के अन्य शहरों में सड़कों पर बड़े स्तर पर प्रदर्शन शुरू हो गये।

इस घटनाक्रम के बाद से अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने पहले ही अशांत इस अफ्रीकी क्षेत्र को और अस्थिरता की ओर ले जाने वाले संकट से बाहर निकलने के लिए मध्यस्थता के प्रयास तेज कर दिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला