लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के ब्रिस्टल में लॉकडाउन विरोधी प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई, 10 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 27, 2021 16:33 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 27 मार्च इंग्लैंड के दक्षिण पश्चिम शहर ब्रिस्टल में एक और ‘किल द बिल’ लॉकडाउन विरोधी प्रदर्शन में सैंकड़ों प्रदर्शनकारियों ने ब्रिटिश पुलिस अधिकारियों पर अंडे और कांच की बोतलें फेंकी। पुलिस ने इस दौरान 10 लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच शुक्रवार की शाम गतिरोध के बाद, अधिकारियों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से कई चेतावनियां दी जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया।

स्थानीय एवन और समरसेट पुलिस ने कहा कि शहर में ब्रिजवेल पुलिस थाने के निकट पुलिस अभियान में कुत्तों और एक पुलिस हेलीकॉप्टर समेत विशेषज्ञ संसाधनों का इस्तेमाल किया गया।

शुक्रवार के विरोध के संदर्भ में अधीक्षक मार्क रूनाकेरे ने कहा, ‘‘ज्यादातर लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से काम किया, लेकिन कुछ लोगों ने हिंसक रवैया अपनाते हुए अधिकारियों पर कांच की बोतलें और ईट फेंकी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह हिंसक आचरण स्वीकार्य नहीं है। अधिकारियों ने बार-बार लोगों को तितर-बितर होने के लिए कहा लेकिन एक बार जब माहौल बदल गया तो लोग हिंसक हो गये और कार्रवाई करनी जरूरी हो गई।’’

रूनाकेरे ने बताया कि हिंसा करने, एक आपातकालीन कर्मचारी पर हमला और प्रतिबंधित ए श्रेणी के मादक पदार्थों को बरामद किये जाने समेत कई अपराधों में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में से तीन को पिछले रविवार को शहर में उपद्रव के संबंध में हिरासत में लिया गया था।

शुक्रवार की शाम को ब्रिस्टल के कॉलेज ग्रीन में विरोध प्रदर्शन के लिए एक हजार से अधिक लोग एकत्र हुए थे।

तथाकथित ‘किल द बिल ’ प्रदर्शनकारी सरकार के पुलिस, अपराध, सजा एवं अदालत विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं जो पुलिस को प्रदर्शन से निपटने के लिए और शक्तियां दे देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब