नाइजीरिया में सैकड़ों छात्राओं को अगवा करने का आरोप

By भाषा | Updated: February 26, 2021 18:43 IST2021-02-26T18:43:29+5:302021-02-26T18:43:29+5:30

Accused of kidnapping hundreds of girl students in Nigeria | नाइजीरिया में सैकड़ों छात्राओं को अगवा करने का आरोप

नाइजीरिया में सैकड़ों छात्राओं को अगवा करने का आरोप

लागोस, 26 फरवरी (एपी) उत्तरी नाइजीरिया में एक स्कूल की सैकड़ों छात्राओं को अगवा करने का मामला सामने आया है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हथियारबंद लोगों के एक समूह ने शुक्रवार तड़के स्कूल पर धावा बोला। इसके बाद से सैकड़ों छात्राएं लापता हैं।

नसीरू अब्दुल्लाही ने बताया कि स्कूल के रिकॉर्ड के अनुसार 300 लड़कियां लापता हैं, जिनमें उनकी 10 वर्षीय और 13 वर्षीय बेटियां भी शामिल हैं।

स्थानीय नागरिक मूसा मुस्तफा ने कहा कि हथियारबंद लोगों ने पास के ही सैन्य शिविर और सुरक्षा चौकी पर भी हमला किया ताकि सैनिक कोई जवाबी कार्रवाई नहीं कर सकें।

मुस्तफा ने दावा किया कि हमलावर समूह के लोग घंटों तक स्कूल में ही रहे।

हालांकि, किसी के हताहत होने के संबंध में कोई सूचना नहीं है।

पश्चिमी अफ्रीकी इस देश में पिछले कई सालों से इस तरह से अपहरण करने और हमला करने के मामले सामने आते रहे हैं।

शुक्रवार की घटना से करीब दो सप्ताह पहले भी नाइजर राज्य में एक कॉलेज से हथियारबंद लोगों ने 42 लोगों को अगवा कर लिया था जिनमें 27 छात्र भी शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Accused of kidnapping hundreds of girl students in Nigeria

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे