लाइव न्यूज़ :

‘हिटलर की तरह मूंछें रखता था कैपिटल हिल दंगे में शामिल होने का आरोपी ’

By भाषा | Updated: March 15, 2021 10:28 IST

Open in App

वाशिंगटन, 15 मार्च अमेरिका के कैपिटल हिल (संसद परिसर) में जनवरी को हुए दंगे में शामिल होने का आरोपी टिमोथी हेल कुसनेल्ली नाजी से सहानुभूति रखने वाले के तौर पर जाना जाता था और हिटलर की तरह मूंछ रखता था। यह जानकारी सैन्य संगठन में उसके साथ काम करने वाले लोगों ने संघीय जांचकर्ताओं को पूछताछ के दौरान दी है।

एजेंसियों ने बताया कि 30 वर्षीय कुसनेल्ली छह जनवरी को कथित रूप से कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) में दाखिल होने के दिन तक नौसैन्य अड्डे पर सुरक्षा कांट्रैक्टर के तौर पर कार्य कर रहा था।

संघीय अभियोजकों द्वारा शुक्रवार को वाशिंगटन की अदालत में जमा कराए गए दस्तावेजों के मुताबिक, न्यूजर्सी के कोल्ट नेक स्थित नौसेना हथियार केंद्र में कार्यरत आरोपी के सहकर्मियों ने जांचकर्ताओं को बताया कि कुसनेल्ली श्वेतों को सर्वश्रेष्ठ समझता है।

अभियोजकों ने दस्तावेजों के साथ कुसनेल्ली के मोबाइल फोन में मौजूद तस्वीर भी पेश कीं, जिसमें वह हिटलर की तरह मूंछे रखे हुए है। उसके मोबाइल फोन में नाजी समर्थक कार्टून भी थे।

एक नौसैनिक के मुताबिक कुसनेल्ली ने उससे कहा था, ‘‘ वह सभी यहूदियों को मारकर नाश्ते, दोपहर एवं रात के खाने में खाना चाहता है। वह उनका स्वाद लेना चाहता है क्योंकि उनके आंसुओं का स्वाद काफी स्वादिष्ट होगा।’’

एक अन्य सहकर्मी ने बताया कि कुसनेल्ली ने महिलाओं, अश्वेतों और अन्य अल्पसंख्यकों को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी।

अभियोजक पक्ष ने तर्क दिया है कि कुसनेल्ली आम जनता के लिए खतरा है और सुनवाई होने तक उसे जेल में ही रखा जाना चाहिए।

हालांकि, कुसनेल्ली के वकील जोनाथ जकर ने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उनका मुवक्किल श्वेतों को सर्वश्रेष्ठ समझने वाले किसी संगठन से जुड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?