लाइव न्यूज़ :

कोलिंस शब्दकोश के मुताबिक लॉकडाउन है वर्ष 2020 का शब्द

By भाषा | Updated: November 10, 2020 19:40 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 10 नवंबर दुनिया भर में सरकारों द्वारा कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिये उपाय के तौर पर लागू किए गए ‘लॉकडाउन’ को कोलिंस शब्दकोश ने वर्ष 2020 का शब्द घोषित किया है।

शब्दकोश के मुताबिक लॉकडाउन को यात्रा, सामाजिक मेलजोल और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंच पर लगाई गई सख्त पाबंदी के तौर पर परिभाषित किया गया है।

कोलिंस ने कहा, “हमारे कोशकार ने लॉकडाउन का चयन साल के शब्द के तौर पर किया क्योंकि दुनिया भर के अरबों लोगों का यह साझा अनुभव था जिन्होंने कोविड-19 के प्रसार के खिलाफ जंग में सामूहिक भूमिका अदा की।”

कोलिंस में भाषा सामग्री परामर्शदाता हेलन न्यूजटीड ने कहा, “भाषा हमारे आसपास की दुनिया को परिलक्षित करती है और 2020 में वैश्विक महामारी का प्रभुत्व रहा।”

उन्होंने कहा, “लॉकडाउन ने हमारे काम करने, पढ़ने, खरीदारी और सामाजिक मेलजोल के तरीके को प्रभावित किया। बहुत से देश लॉकडाउन के दूसरे चरण को लागू करने जा रहे हैं और यह साल का ऐसा शब्द नहीं है जिसका जश्न मनाया जाए लेकिन यह संभवत: दुनिया के अधिकतर हिस्सों के लिये वर्ष का निचोड़ है।”

शब्दकोश ने कहा कि उसने वर्ष 2020 के दौरान 2.5 करोड़ से भी ज्यादा बाद लॉकडाउन शब्द का इस्तेमाल दर्ज किया जबकि इससे पहले के साल में इसे सिर्फ 4000 बार दर्ज किया गया था।

साल के 10 शीर्ष शब्दों की कोलिंस की सूची में महामारी से जुड़े कई शब्द हैं जिसमें फरलो या अस्थायी रूप से कर्मचारियों की छंटनी, ‘सेल्फ आइसोलेट’ (खुद पृथकवास में रहना) आदि शामिल हैं।

शब्द कोरोना वायरस भी इस सूची में शामिल है जिसमें असाधारण रूप से 35 हजार गुना की बढ़ोतरी देखी गई। इसे विषाणुओं के ऐसे समूह के रूप में परिभाषित किया गया है जो श्वसन तंत्र में कोविड-19 समेत संक्रामक बीमारी की वजह बनता है। हालांकि सामाजिक दूरी, सामाजिक प्रभाव- व्यवहार और मानव जीवन का तरीका- भी इस सूची में शामिल है।

शब्दकोश के मुताबिक 2020 में हालांकि सिर्फ महामारी से संबंधित शब्द ही चर्चा में नहीं थी।

मेक्जिट या प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन का शाही परिवार से अलग होने के फैसले के लिये इस्तेमाल किया जाना वाला शब्द भी बेहद चर्चा में रहा।

कोलिंस के मुताबिक ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ शब्द ने भी 2020 में काफी सुर्खियां बटोरीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना